Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता
  • जिला जवार

खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता

गाँव गली मतदाताओं की चुप्पी तुड़वाने की कार्यकर्ता चला रहे जुगत
General Desk 7 May, 2019 1 minute read
CHUNAVI_CHAKKALAS

गाँव गली मतदाताओं की चुप्पी तुड़वाने की कार्यकर्ता चला रहे जुगत
फेसबुक व वाट्सप पर शोर शराबा अधिक

बैरिया(बलिया)। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव में अपने अलग तरह के राजनीतिक मिजाज को लेकर बलिया लोकसभा क्षेत्र का बैरिया विधानसभा की पहचान अन्य विधानसभाओं से हट के है. यहां घर-घर नेता हैं, और राजनीति में दखलंदाजी करने से कोई अवसर नहीं चूकते. लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव मे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की रहस्यमय चुप्पी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को सांसत में डाले हुए है. यद्यपि कि इसकी वजह इस इलाके के राजनीति के जानकार टिकट को लेकर भाजपा के भरत सिंह व सपा के नीरज शेखर का टिकट कटना तथा नए प्रत्याशियों का आ जाना मान रहे हैं. उसमें भी गठबंधन का टिकट सबसे बाद में अन्तिम समय में जारी होना मतदाताओं की खामोशी की बड़ी वजह मानी जा रही है.
यूँ तो सोशल साइट फेसबुक व वाट्सप पर मचाने वाले जोरदार हंगामा मचाए हुए हैं. लेकिन उनकी संख्या यहाँ के पूरी आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है. कुछ लोग तो फेसबुक व वाट्सप पर के पोस्ट को ही प्रचार का सबसे मजबूत माध्यम मान कर चल रहे हैं.

सपा के बैरिया विधानसभा उपाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि सपा बसपा गठबंधन के मतदाता अपने जगह ठीक हैं. वह खामोश है. तभी भला है. सपा व बसपा के कार्यकर्ता अपने मतदाताओं से अन्य बातों को बताने के साथ चुप रहने और अपने वोट को जाकर डाल आने का सुझाव भी दे रहे है. ऐसे में गठबंधन के मतदाताओं की खामोशी तूफान के पहले वाला सन्नाटा है. 23 मई को देखिएगा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है. कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन रात जनसम्पर्क में लगा है. अभी गेहूं कटाई दंवाई का समय चल रहा है. सब अपने काम में लगे हैं. दस मई के बाद सब सामने आने लगेगा. लोग मोदीजी को एक और मौका देने का मन बना चुके हैं . इस लिए शांत है.
बसपा के बैरिया विधानसभा के पूर्व प्रभारी ददन राम का कहना है कि हमारे मतदाता तो हमेशा खामोश ही रहते हैं. इस बार गठबंधन के वजह से हमारे लोग काफी उत्साहित है. पूर्व के अपेक्षा हमारे मतदाता अधिक ही मत ही गिराएगे. कम नहीं होगा.
कुल मिलाकर बैरिया विधानसभा में चट्टी चौराहे, चायपान की दुकानो पर भी इस बार चुनावी चर्चा पहले की तुलना में काफी कम देखी जा रही है. जो राजनीति के समीकरण बाजों व गणित बाजों की अक्ल जाम किए हुए है.

चर्चा हो भी रही तो बिते लोकसभा व विधानसभा चुनाव के परिणामों पर

सन्नाटे के अलावा कहीं कहीं राजनीतिक चर्चा चल भी रही है, तो वह पिछले लोगसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर हो रही है. लोग लोकसभा चुनाव 2014 व विधानसभा चुनाव 2017 मे प्रत्याशियों के पाए गए मतों को कागज पर लिख कर या फिर मोबाइल पर नोट के इनका इतना तो अबकी बार इतना की गणितबाजी कर रहे है.विगत लोकसभा चुनाव 2014 में भरत सिंह- भाजपा- 359758, नीरज शेखर सपा- 220324, अफजाल अंसारी – 163943, टुनजी पाठक (बासपा)- 141684 व
सुधा राय (कांग्रेस) को 13501मत मिले थे.

जबकि बीते विधानसभा चुनाव में सुरेन्द्र नाथ सिंह भाजपा को 64868 मत, जयप्रकाश अंचल सपा को 47791 मत, जवाहर वर्मा बसपा को 27774 मत, आशनी सिंह निर्दल को 6122 तथा मनोज सिंह निर्दल को 5946 मत मिले थे. चर्चा में इसी आकड़े को लेकर मगजमारी हो रही है. इन सब के बावजूद बैरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे चुनावी रंग उस अंदाज से नहीं चढ़ पाया है, जैसे पूर्व के चुनावों मे होता रहा है. जबकि मतदान के केवल 12 दिन ही शेष बचे हैं. यह खामोशी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है.

Tags: बैरिया लोकसभा चुनाव सन्नाटा

Post navigation

Previous: भाजपा के प्रचार वाहन चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
Next: अंतिम चरण के चुनाव के लिए पूर्वांचल में दिग्गजों की जुटान शुरू

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.