सिकंदरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिकंदरपुर, बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकंदरपुर  पुलिस को सफलता प्राप्त हुई.

 

उल्लेखनीय है कि थाना सिकंदरपुर  के प्र0नि0 पंकज कुमार सिंह व निरीक्षक अपराध रामायण सिंह  के कुशल नेतृत्व में थाना सिकंदरपुर  पुलिस टीम  द्वारा थाना स्थानीय  पर पंजीकृत मु.अ.सं.-193/22 धारा 376AB  भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के  वांछित अभियुक्त सुभाष गौंड़ पुत्र स्व0 बाला गोंड़ निवासी करमौता थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 52 वर्ष को दिनांक 1 अगस्त को बस स्टेशन चौराहा सिकंदरपुर के पास से  करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया.

 

थाना सिकंदरपुर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

 

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)