Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र में विकास की रफ्तार का जायजा लेते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने गुरुवार को रामपुर छावनी और अहिरौली ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के साथ पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ने कार्यस्थलों का अवलोकन कर गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्रीय जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता है।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा, पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास ही हमारी असली पूंजी है। हमें मिलकर गांव को हरा-भरा और विकसित बनाना है।इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर वृक्षों की देखभाल का भी संकल्प लिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


