दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए बना विद्यालय मिला बंद
जिलाधिकारी ने किया समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बने हैं हॉस्टल
बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को जनपद के विकासखंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत दुमदुमा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए बने समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस विद्यालय में गर्ल हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल और प्रशासनिक भवन का निर्माण किया गया है.
जिलाधिकारी जब विद्यालय के गेट पर पहुंचे तो वहां गेट बंद मिला. उन्होंने विद्यालय परिसर के दूसरी ओर गर्ल हॉस्टल की तरफ मौजूद एक पीआरडी के गार्ड को बुलाकर विद्यालय के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि इस विद्यालय का निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था और 2018 में पूरा भवन बनकर तैयार हो गया था और इस विद्यालय का लोकार्पण भी हो चुका है लेकिन विद्यालय किन्हीं प्रशासनिक कारणों से अभी तक संचालित नहीं हो पाया है.
गार्ड ने बताया कि इस विद्यालय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल और प्रशासनिक भवन में विद्यालय का संचालन होना है.बताया कि विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं के लिए अभी दूसरी ओर आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है.ड्यूटी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि दो पीआरडी के गार्डों को विद्यालय की देखभाल के लिए रखा गया है जो बारी-बारी से दिन और रात में ड्यूटी करते हैं.
जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह से इस विद्यालय के निर्माण कार्य पूरा होने के इतने दिनों के बाद भी संचालित न होने का कारण संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने और शासन स्तर से पैरवी कर शीघ्र अतिशीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ विजय शंकर मौजूद रहे.
-
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

