Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2450
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • संझवत: तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ शानदार आगाज
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

संझवत: तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

पर्यटन मंत्री ने कहा कि बलिया जनपद स्थापना दिवस पर बलिया महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है. इसके जरिए बलिया की सनातनी संस्कृति व इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा.
Central Desk 1 November, 2023 1 minute read
Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start
तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ शानदार आगाज
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
 परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन की इस शानदार पहल की सराहना

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

 

बलिया. बलिया जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का शानदार आगाज पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में हुआ.

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पहले दिन जिले में विकास के क्षेत्र में अलग उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया. महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से की गयी.

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सम्बोधन की शुरूआत बलिया के क्रान्तिकारी वीरों को नमन करते हुए किया.

उन्होंने कहा कि हमारे भारत की मूल परम्परा और सनातन संस्कृति को बचाये रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. इसके लिए पर्यटन विभाग व संस्कृति विभाग लगातार प्रयासरत है.

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

वाराणसी, मथुरा, अयोध्या के अलौकिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. पर्यटन मंत्री ने कहा कि बलिया जनपद स्थापना दिवस पर बलिया महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है. इसके जरिए बलिया की सनातनी संस्कृति व इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा. इसके लिए परिवहन मंत्री व जिला प्रशासन सराहना के पात्र हैं. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों कोे भी साझा किया.

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, ‘बलिया जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर बलिया महोत्सव कराने की सोच पहले से ही थी, ताकि यहां की विरासत, सांस्कृतिक व क्रान्तिकारी इतिहास के बारे में लोग जान सकें. उन्होंने तमाम सांस्कृतिक, राजनीतिक व पौराणिक उदाहरण के साथ यहां के बारे में लोगों को बताया. कहा कि यह दिन बलिया के गौरवशाली इतिहास को याद करने का भी दिन है. इसलिए इसको भव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने जिल में हो रहे तमाम विकास कार्यों को सबसे साझा किया.

 

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

परिवहन मंत्री ने कहा कि गंगा नदी पर तीन घाट बनेगा, जिसमें एक घाट स्वीकृत भी हो गया है. सुरहाताल को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके लिए 15 करोड़ की पहली किस्त भी मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बलिया भी विकास की दौड़ में अगली कतार में दिखेगा.

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

अगले वर्ष से एक हप्ते का होगा महोत्सव

परिवहन मंत्री ने कहा कि तीन दिन के महोत्सव में सम्भवतः इस वर्ष कुछ कमियां रह गयी होंगी. लेकिन अगले वर्ष से यह महोत्सव एक हप्ते का और भव्य होगा. यहां के लोग विभिन्न क्षेत्रों में आगे और उच्च पदों पर आसीन हैं, उन ‘लिविंग लिजेन्ड्स ऑफ बलिया‘ को महोत्सव में आमंत्रित कर ‘बलिया रत्न‘ से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही बलिया के विकास में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, नगरपालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाईलाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसपी एस.आनन्द सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने की अपील, महोत्सव में शामिल होकर बढ़ाएं भव्यता

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि बलिया का अपना बलिदानी इतिहास रहा है. जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर बलिया की मिट्टी और यहां की संस्कृति को नजदीक से समझने का मौका बलिया महोत्सव के रूप में देखने को मिलेगा. उन्होंने जनपदवासियों से इसमें शामिल होकर बलिया जनपद स्थापना दिवस की भव्यता को बढाने की अपील की है. इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने परिवहन मंत्री के प्रति भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बलिया के लोगों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायी है.

कत्थक नृत्य के जरिये दिखाया भगवान शिव का रूप

Sanjhwat: The three-day Ballia festival got off to a great start

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय शास्त्रीय संगीत से हुई. इसमें कलाकार रूद्र शंकर मिश्र ने कत्थक नृत्य के जरिए भगवान शिव के कई रूप दिखाए. उन्होंने शिव स्तुति से लेकर शिव तांडव तक के शिव के रूप को अपने नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया. इसके अलावा घुंघरू की आवाज से चलती ट्रेन की आवाज सुनाकर सबको आश्चर्यचकित कर किया. रूद्र शंकर की अद्भुत प्रस्तुति पर खासकर मौजूद स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखे. छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज से रूद्रशंकर का उत्साह बढ़ाते रहे.

and

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भगवान शिव भाजपा मंत्री मथुरा रूद्र शंकर मिश्र लखनऊ वाराणसी विधायक संझवत सुरहाताल

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धाटन: रसड़ा क्रिकेट क्लब की टीम रही विजेता
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 01 November 2023

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.