Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में सबको पछाड़ा
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में सबको पछाड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में हाफ मैराथन सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में सबको पछाड़ा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी विजेताओं को किया सम्मानित
Assignment Desk 19 April, 2023 1 minute read
Prime Minister Chandrashekhar

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में हाफ मैराथन
सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में सबको पछाड़ा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी विजेताओं को किया सम्मानित

बलिया. महर्षि भृगु की तपोस्थली व बागी धरती पर बुधवार को युवा धावकों का जोश व जुनून देखने लायक था. गर्मी के तल्ख तेवर के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृति में होने वाले पांचवें हाफ मैराथन में सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया. वाराणसी के चंदन राजभर ने द्वितीय और वाराणसी के ही रंजीत पटेल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया.
गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे.
बता दें कि पचखोरा से वीर लोरिक स्टेडियम तक 21 किलोमीटर के पांचवें चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में इस बार 728 धावकों ने पंजीकरण कराया था.
देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा केन्या, इथियोपिया और इस्ताम्बुल से भी धावक आए. हाफ मैराथन के प्रारंभ स्थल पर सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई. शुरुआत में सभी धावकों में जोश देखते ही बन रहा था. यह जोश दौड़ के आखिरी समय तक बना रहा.
दौड़ पूरी होने तक आधे दर्जन धावकों में इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा थी कि 60 सेकेंड के अंतराल में पहले पांच स्थानों का फैसला हुआ.
पटपर से दौड़ शुरू हुई तो सुखपुरा आते-आते वही धावक आगे दौड़ रहे थे जो आखिर में विजेता बने. यहां 355 नम्बर के चंदन राजभर सबसे आगे निकल गए थे. उनके पीछे 369 नम्बर के प्रिंस कुमार थे. जबकि 429 नम्बर के रंजीत पटेल भी बिल्कुल पीछे-पीछे ही दौड़ रहे थे.

406 नम्बर की जर्सी पहने उत्तराखंड के अंकित कुमार भी ज्यादा पीछे नहीं थे. वहीं, पश्चिम बंगाल का धावक 411 नम्बर की जर्सी में अनुपम मेहता ने भी सुखपुरा तक इनके ठीक पीछे ही दौड़ रहा था.
यादव अमित कुमार, अजय यादव, श्रीराम मौर्य व बृजेश साहनी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर आदि ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया.
ज्ञानकुंज एकेडमी के बच्चों ने बांधा समा
हाफ मैराथन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के बच्चों ने सरस्वती गीत और स्वागत गीत गाए. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी धावकों और हाल में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. ज्ञानकुंज के छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर पर गीत एक नई रोशनी हम लाएंगे, ‘चन्द्रशेखर सा दीप ज्योति हम जलाएंगे’ गाया तो सभी ने खूब सराहना की.
मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ज्ञानकुंज के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. बच्चों के संगीतमय कार्यक्रम को देख पुरस्कार देने की होड़ लग गई. विद्यालय के डायरेक्टर देवेन्द्र सिंह खुद बच्चों की हौसला अफजाई के लिए सभागार में मौजूद थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार महर्षि भृगु राज्यसभा वाराणसी सहारनपुर सांसद सुखपुरा हाफ मैराथन

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने ईद को लेकर की जिला शांति समिति की बैठक
Next: ब्रेकिंग न्यूज़ – करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.