Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व निरीक्षक निलंबित
  • बैरिया

वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व निरीक्षक निलंबित

Central Desk 11 July, 2022 1 minute read
Revenue inspector suspended after video went viral

बलिया. पैमाइस के नाम पर रिश्वत लेते हुए व अधिक रुपये की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बैरिया तहसील के राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है. निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक कलेक्ट्रेट के भूलेख अनुभाग से सम्बद्ध रहेंगे.

 

बता दें कि विगत 10 जुलाई को यह वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र की रिपोर्ट पर मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री ने निलंबन की कार्रवाई की.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

एक काश्तकार से पैमाइस करने के लिए बैरिया तहसील के सुरेमनपुर-श्रीनगर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैरिया तहसील में हड़कम्प मच गया था. मामला प्रकाश में आने पर उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को उनके क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया था,और तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को जांच सौंप कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की थी.

 

बता दें कि ओमप्रकाश यादव ने खरिका गांव के एक किसान से पैमाइस करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगा था. गरीब किसान ने किसी तरह 04 हजार 500 रुपये इंतेजाम करके राजस्व निरीक्षक को एक सप्ताह पूर्व दिया था और किसी ने इस लेन-देन का वीडियो बना लिया था. राजस्व निरीक्षक ने पैमाइस का समय दिया था किंतु किसान द्वारा बकाया 500 रुपये समय से पहले राजस्व निरीक्षक के पास नहीं पहुंचाने पर वह पैमाइस करने के लिए न खुद गया न लेखपाल को भेजा.

 

जिला बलिया तहसील बैरिया के रा0नि0ओमप्रकाश यादव द्वारा जमीन पैमाईश के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल,कई वर्षों से जमे होने के कारण भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिए है।इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। @dmballia @myogiadityanath @myogiadityanath @myogioffice @UPGovt pic.twitter.com/2iB6d0PjlK

— KARAN KUMAR MAURYA (RANJIT MAURYA) (@kk668423) July 8, 2022

जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया,और इसे मुख्यमंत्री व राजस्वमंत्री के ट्वीटर पर भी भेज दिया गया.

 

पिछले 22 जून को भाजपा महिला मोर्चा की नेता महिमा सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उक्त राजस्व निरीक्षक पर भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत वसूले के लिए किसी मुकेश नाम के युवक को अपने साथ रखा है. उक्त शिकायती पत्र जिलाधिकारी कार्यालय से जांच के लिए बैरिया तहसील भेजी गई किन्तु कोई कार्रवाई नही हुई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरिया तहसील में तैनात अधिकांश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक प्राइवेट आदमी रखे हुए हैं जो उनके लिए रिश्वत वसूलने सहित अन्य कार्य करते हैं.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

 

 

 

 

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: डीएम ने किया एएनएम सेंटर का निरीक्षण
Next: बड़ी बाजार में मंदिर के सामने हो रहे अवैध निर्माण पर हो रहा विवाद सुलझा

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.