Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • क्षेत्रीय मौसम परिवर्तन की देन है शीत लहर, बचाव ही है उपाय: डा. गणेश पाठक
  • Uncategorised

क्षेत्रीय मौसम परिवर्तन की देन है शीत लहर, बचाव ही है उपाय: डा. गणेश पाठक

शीत लहर का प्रकोप तब जारी होता है, जब तापमान में अचानक तीव्र एवं बड़ी मात्रा में गिरावट होती है
General Desk 31 December, 2018 1 minute read
ganesh_pathak

बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के पूर्व प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डा. गणेश पाठक ने एक भेंट वार्ता में बताया कि शीत लहर का प्रकोप मौसमी परिवर्तन की देन है. इसी लिए इसे वायुमण्डलीय प्रकोप भी कहा जाता है. शीत लहर का प्रकोप तब जारी होता है, जब तापमान में अचानक तीव्र एवं बड़ी मात्रा में गिरावट होती है, तथा तापान्तर में अधिक अन्तर आ जाता है. तापमान अत्यन्त कम हो जाने के कारण तेजी से ठंढक बढ़ती है और यदि इसी समय पश्चिमी वायु प्रवाहित होने लगती है तो वायु भी अत्यन्त शीतल हो जाती है और अति ठंढ से युक्त ऐसी हवा को ही शीत लहर कहा जाता है.

प्रसिद्ध भौतिक भूगोलवेत्ता प्रो. सविन्द्र सिंह के अनुसार किसी विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में कुछ दिनों से लेकर कतिपय सप्ताहों तक तापमान के औसत सामान्य तापमान से बहुत नीचे बने रहने की चरम दशा को शीत लहर कहते हैं. संयुक्त राज्य मौसम सेवा के अनुसार 24 घण्टे की अवधि में तापमान में त्वरित गिरावट की दशा शीत लहर होती है.
भौगोलिक स्थितियों के अनुसार शीत लहर के लिए तापमान का मापदण्ड बदलता रहता है. जैसे भारत में उत्पन्न शीत लहर की दशा को संयुक्त राज्य अमेरिका अथवा यूरोपीय देशों में शीत लहर नहीं माना जा सकता. इसी तरह मैदानी क्षेत्रों एवं पर्वतीय क्षेत्रों की शीत लहर की दशा में भी अन्तर होता है. कारण कि स्थान के अनुसार शीत को बर्दाश्त करने की क्षमता अलग-अलग होती है .
शीत लहर के सही- सही मापदण्ड का निर्धारण तापमान के कम होने की दर एवं निचले स्तर पर तापमान पहुँचने की दर के आधार पर किया जाता है. भौगोलिक क्षेत्र एवं वर्ष के समय के आधार पर न्यूनतम तापमान आधारित होता है. अपने देश में खासतौर से बलिया, पूर्वांचल सहित पूरे उत्तरी भारत में शीत लहर का प्रकोप दिसम्बर एवं जनवरी में जारी होता है. जिसका मुख्य कारण यह है कि इस समय शीत ऋतु रहती है और इस शीत ऋतु में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होती है और उस क्षेत्र से जब ठंढी हवाएं मैदानी भाग मे प्रवेश करती हैं तो मैदानी भाग का तापमान काफी गिर जाता है. यदि हवा में जरा भी तेजी रही तो शीत लहर का प्रकोप जारी हो जाता है.
इस शीत लहर का प्रकोप तब और बढ़ जाता है जब पछुवा प्रवाह, जिसे पश्चिमी विक्षोभ भी कहा जाता है, का आगमन मैदानी क्षेत्रों में हो जाता है. चूँकि यह पछुवा हवा अत्यन्त शीतल होती है, इसलिए मैदानी भागों का तापमान काफी नीचे आ जाता है. पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान जहाँ शून्य से काफी नीचे चला जाता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों, यहाँ तक कि बलिया एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक नीचे आ जाता है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है.
शीत लहर के प्रकोप से एक तरफ जहाँ जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है, वहीं फसलों खासतौर से दलहनी एवं तिलहनी फसलों एवं आलू की फसल को विशेष नुकसान होता है. वृद्ध एवं बच्चों पर ठंढ का विशेष असर पड़ता है. श्वांस संबंधी बीमारिया, उच्च रक्त चाप एवं कोल्ड डायरिया जैसे रोगों में वृद्धि हो जाती है. इनसे बचने का एक ही उपाय है कि जैसे भी हो शीत लहर से बचा जाय. फसलों पर विशेष दवाओं का छिड़काव कर प्रकोप से बचा जा सकता है.
Tags: भौगोलिक दशाएं शीतलहर

Post navigation

Previous: उर्वरक की चार दुकानें निलम्बित, सील की गई एक दुकान
Next: भारतीय राजनीति के कबीर थे लोकबन्धु राजनारायण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.