Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बेनीपुरी ने सात साल पहले कर दी थी संपूर्ण क्रांति की भविष्यवाणी
  • Uncategorised

बेनीपुरी ने सात साल पहले कर दी थी संपूर्ण क्रांति की भविष्यवाणी

रामवृक्ष बेनीपुरी ने जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति की भविष्यवाणी सात साल पहले ही कर दी थी. हालांकि उन्होंने वक्त तय नहीं किया था. पांच अप्रैल 1967 को लिखा था- जयप्रकाश आगामी वर्षों में देश के इस विघटन, बिखराव, अंधकार और निराशा के घुटनपूर्ण वातावरण में नया प्रकाश, नई किरण दें.
News Desk 23 December, 2018 1 minute read
Ramavriksha_Benipuri

कलम के जादूगर की 120 वीं जयंती पर विशेष
लोकनायक जयप्रकाश नारायण से अंतिम सांस तक निभाई अटूट मित्रता
अपने जीवन के अंतिम समय में कहा था- यह अंधकार फटेगा, निराशा टूटेगी, देश के आगे नया स्वर्णविहान होगा

जन्म- 23 दिसम्बर 1899
मृत्यु- 7 सितम्बर 1968
जन्म स्थान- बेनीपुर बाग, औराई, मुजफ्फरपुर- बिहार
प्रसिद्धि- सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार, कहानीकार, निबंधकार, उपन्यासकार और नाटककार


बलिया से धनंजय पांडेय

रामवृक्ष बेनीपुरी ने जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति की भविष्यवाणी सात साल पहले ही कर दी थी. हालांकि उन्होंने वक्त तय नहीं किया था. पांच अप्रैल 1967 को लिखा था- जयप्रकाश आगामी वर्षों में देश के इस विघटन, बिखराव, अंधकार और निराशा के घुटनपूर्ण वातावरण में नया प्रकाश, नई किरण दें. यह अंधकार फटेगा, निराशा टूटेगी. देश के आगे स्वर्णविहान होगा, जब गांव- गांव और नगर-नगर में जीवन की स्वच्छता, सुख-सुविधा समान रूप से फिर वितरित होगी. जयप्रकाश की इस पुनीत भावना का जयघोष करता हूं. ‘जयप्रकाश नारायण: एक जीवनी’ में बेनीपुरी ने अपने भाव कुछ इस तरह व्यक्त किये हैं. हालांकि यह लिखने के करीब डेढ़ साल बाद नौ सितंबर 1968 को वे चीरनिद्रा में लीन हो गये. लेकिन, पांच जून 1974 को वह ऐतिहासिक दिन आ ही गया, जिसकी बेनीपुरी ने पहले ही घोषणा कर दी थी. पटना के गांधी मैदान में हुई विशाल जनसभा में जयप्रकाश नारायण ने पहली बार संपूर्ण क्रांति का उद्घोष किया. क्रांति शब्द नया नहीं था, लेकिन संपूर्ण क्रांति नया था. अति उत्साही भीड़ के बीच देश की गिरती हालत, प्रशासनिक भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अनुपयोगी शिक्षा पद्धति और प्रधानमंत्री द्वारा अपने ऊपर लगाये गये आरोपों का विस्तार से जवाब देते हुए जयप्रकाशनारायण ने लोगों का संपूर्ण क्रांति के लिये आह्वान किया. बेनीपुरी और जयप्रकाश में अटूट मित्रता थी, तो कई मुद्दों पर समय-समय पर टकराव भी हुआ. हालांकि उनकी मित्रता में कोई फर्क नहीं आया. सम्पूर्ण क्रांति के उद्घोष के समय जेपी ने भावुक होकर कहा था- आज बेनीपुरी और दिनकर होते तो मेरा काम और आसान हो जाता.

Tags: जयंती संपूर्ण क्रांति

Post navigation

Previous: फंदे से लटककर किशोरी ने दे दी जान
Next: स्व गौरीभैया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 6 जनवरी से, बैठक कर तैयारी पर हुई चर्चा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.