Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • 12 से चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, तीन ट्रेनें मुंह चिढ़ाते गुजरेंगी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बहरवासू
  • ब्रेकिंग न्यूज

12 से चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, तीन ट्रेनें मुंह चिढ़ाते गुजरेंगी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से

इंटरसिटी, सारनाथ, लखनऊ-छपरा और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनों में से कुछ के संचालन की थी उम्मीद
News Desk 6 September, 2020 1 minute read
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

औड़िहार-हाजीपुर रोड साइड रेलवे स्टेशनों में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से आगामी 12 सितंबर से गुजरने वाली 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में तीन ट्रेनें मुंह चिढ़ाते हुई गुजर जाएंगी. जबकि एक स्पेशल ट्रेन 02561 जयनगर-नई दिल्ली तथा 02562 नई दिल्ली-जयनगर का ही यहां पर स्टॉपेज होगा. इस सूचना से क्षेत्र के लोगों में कोई खास उत्साह नहीं है. जिसके पीछे वजह रेलवे के नए सीईओ व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बीके यादव, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व सांसद भरत सिंह तथा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का यह होम स्टेशन है.

लोगों को बड़ी उम्मीदें थी. नई चल रही स्पेशल ट्रेनों में लखनऊ-छपरा, सारनाथ तथा छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में से कम से कम 2 ट्रेनों का संचालन होगा और सुरेमनपुर में उनका स्टॉपेज भी होगा. सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि आगामी 12 सितंबर से इस रूट से चार एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी. जिसमें से सिर्फ एक ट्रेन का ही यहां पर स्टॉपेज है. शेष ट्रेनें यहां से रन थ्रू निकालेंगी. उन तीन ट्रेनों का स्टॉपेज बलिया और छपरा में होगा.

सभी ट्रेनों की टिकट बुकिंग 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा. मीणा ने बताया कि आगामी 12 सितंबर से इस रुट से 09051 बलसाड़- मुजफ्फरपुर श्रमिक प्रत्येक शनिवार को, 09052 मुजफ्फरपुर-बलसाड़ प्रत्येक सोमवार को, 02669 चेन्नई-छपरा प्रत्येक सोमवार व शनिवार, 026 70 छपरा-चेन्नई प्रत्येक सोमवार को बुधवार तथा 05933 डिब्रुगढ़-अमृतसर प्रत्येक मंगलवार व 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ प्रत्येक शुक्रवार को सुरेमनपुर स्टेशन से गुजरेगी. लेकिन इनका सुरेमनपुर में ठहराव नहीं है. यह ट्रेनें बलिया व छपरा में रुकेंगी. जबकि 02561 जयनगर-नई दिल्ली सेनानी तथा 02562 नई दिल्ली-जयनगर सेनानी एक्सप्रेस प्रतिदिन इस स्टेशन से गुजरेगी और सुरेमनपुर में इसका स्टॉपेज भी होगा.

बता दें कि इसके पहले जून माह के प्रथम सप्ताह से इस स्टेशन से पवन एक्सप्रेस, सरजू-जमुना, साबरमती व ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन हो रहा है, तथा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी होता है. यह भी बताते चलें क्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान दूरदराज से नौकरी, रोजगार, व्यापार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आदि लगभग 24 हजार प्रवासी क्षेत्र में आए थे. जिसमें से लगभग आधे लोग विभिन्न साधनों से वापस लौट चुके हैं. लेकिन सुरेमनपुर से ट्रेनों का संचालन न होने, रिजर्वेशन न मिलने से परेशान आधे लोग अभी भी इलाके में अपने अपने घरों पर ठहरे हुए हैं, और इस बात को लेकर परेशान हैं, कैसे टिकट की व्यवस्था हो जाए और हम अपने काम पर वापस लौट जाएं. लेकिन उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है.

इसे भी पढ़ें – 12 सितंबर से 80 और ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी, देखें पूरी लिस्ट

बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रों के छूट सकती हैं वार्षिक परीक्षाएं

सबसे अधिक समस्या तो वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, दिल्ली, पुणे, कोलकाता स्थानों पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों की है. अधिकांश जगहों पर फाइनल परीक्षाएं शुरू हो गई है. ट्रेन का टिकट न मिल पाने के चलते मजबूरी में ऐसे छात्रों को महंगी दरों पर गाड़ियां रिजर्व करा कर जाना पड़ रहा है. साधन संपन्न लोग तो फिर भी व्यवस्था कर ले रहे हैं. लेकिन मध्यम व निम्न आय वर्ग के परिवारों के बाहर पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाएं छूटने की आशंका बनी हुई है.

ऐसे लोगों को उम्मीद थी की लखनऊ छपरा, छपरा वाराणसी इंटरसिटी, सारनाथ एक्सप्रेस व सियालदह ट्रेन चलेंगी. लेकिन सरकार के सेल संचालन के इस आदेश के बाद लोगों का तनाव बढ़ गया है.

Tags: मजदूर लखनऊ वाराणसी सुरेमनपुर स्टेशन स्पेशल ट्रेन हाजीपुर

Post navigation

Previous: दसवीं के रिजल्ट से विचलित था किशोर, कुएं में मिला शव
Next: सर्पदंश से वयोवृद्ध महिला की मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026
Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

You may have missed

Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026
Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.