बेल्थरारोड क्षेत्र की जर्जर सड़कों और हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा लखनऊ तक पहुंचाने की तैयारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल और संकरी सड़कों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सीएम योगी और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने की तैयारी में है.

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में बेल्थरा रोड क्षेत्र की उपेक्षित सड़कों, बढ़ती दुर्घटनाओं और अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

देवेंद्र गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा. उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर प्रयासों का कोई सार्थक परिणाम नहीं दिखाई दे रहा है, इसीलिए उन्हें लखनऊ जाने का फैसला लेना पड़ा.

देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मधुबन रेलवे ढाला से चौकियां मोड़, थाना उभाव से सोनाडीह इमिलिया मार्ग होते हुए कुण्डैल रेलवे ढाला तथा बेल्थरा बाजार से पिपरौली-असरेपुर होकर रेलवे स्टेशन तक का मार्ग दुर्घटना प्रधान हो चुका है। उनका कहना है कि इन मार्गों पर डिवाइडर और वन-वे व्यवस्था लागू कर दी जाए तो अधिकांश सड़क हादसों पर रोक लग सकती है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में सड़कें चौड़ी दर्ज हैं, लेकिन मौके पर सड़कें काफी संकरी हैं। सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों में सीमांकन कराकर क्रैश बैरियर युक्त डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट लगाना, टू-लेन/फोरलेन सड़क निर्माण को DPR में शामिल करना, निर्माण कार्य पूरा होने तक स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और संकेतक लगाना तथा कार्य की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग कराना शामिल है।

ज्ञापन के साथ खतौनी की प्रतियां, दुर्घटनाओं के फोटो, समाचार कटिंग एवं सैकड़ों नागरिकों के हस्ताक्षर भी शासन को सौंपे जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से बिल्थरा रोड क्षेत्र को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई होगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE