Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पंचायत चुनाव की खबरें: मतदान के दिन बलिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पंचायत चुनाव की खबरें: मतदान के दिन बलिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Remote Desk 22 April, 2021 1 minute read
Voting Ladies

सांकेतिक चित्र

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन यानी 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत उन्होंने यह निर्णय लिया है.

 

पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

 

मनियर, बलिया. चुनाव शांतिपूर्ण कराने एवं आम मतदाताओं में सुरक्षा  को लेकर भय समाप्त करने के उद्देश्य से मनियर पुलिस ने थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया, बहादुरा ,बड़सरी जागीर, पनीचा , सरवार ककरघट्टी, छितौनी, देवरार, विशुनपुरा, घाटमपुर, रिगवन, ककरघट्टाखास सहित आदि ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च किया.

 

 

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में सैकड़ों पर कार्रवाई

 

पंचायत चुनाव में चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. मनियर पुलिस ने आचार संहिता के उलंघन करने वाले दो ग्राम पंचायत बहदूरा व चन्दायर में प्रत्याशियों व समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उलंघन का मुक़दमा दर्ज किया है.

ग्राम पंचायत चन्दायर में पूर्व प्रधान ऊषा देवी व उनके पति संतोष कुमार, जितेन्द्र वर्मा, चिन्ता देवी व गुंजा देवी सहित अन्य 50 लोगों पर तथा ग्राम पंचायत बहदुरा में वीरेन्द्र पासवान, सरिता देवी, सुरेश, मनोज, उमाकांत, अर्जुन सहित अन्य 50 लोगों पर चुनाव आचार संहिता का उलंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ये लोग बिना अनुमति के जुलूस व हुजूम लेकर अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी व भीड़ एकत्रित करते पाए गए .

 

नगरा क्षेत्र में भी आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

 

नगरा,बलिया. पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन पर भीमपुरा पुलिस ने बुधवार को निवर्तमान प्रधान, दो जिला पंचायत सदस्य, एक प्रधान व एक बीडीसी प्रत्यासी सहित  26 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है. मामले में जिला पंचायत प्रत्याशी बिना पास के वाहन से प्रचार कर रहे थे तो महिला प्रधान प्रत्याशी के पुत्र ने समर्थकों संग जुलूस निकाला था. वहीं एक प्रधान व बीडीसी प्रत्याशियों ने सरकारी स्कूल को पोस्टरों से भर दिया था. एक दिन में पुलिस द्वारा इतने लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने से प्रत्यशियों में हड़कम्प मच गया है.

क्षेत्र के बाराडीह गांव में महिला प्रधान प्रत्यासी के पुत्र मिथिलेश, निवर्तमान प्रधान मैनेजर राम ने अपने लगभग 30 समर्थकों संग गांव में जुलूस निकालकर प्रचार कर रहा था. उसी दौरान पंचायत चुनाव संबंधी निरीक्षण करने गयी पुलिस को देखकर जुलूस में शामिल सभी लोग गांव की गलियों से भाग खड़े हुए हुए. पुलिस ने महिला प्रत्याशी के पुत्र व निवर्तमान प्रधान मैनेजर राम सहित 12 ज्ञात व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया. उसी शाम निरीक्षण के दौरान नेवादा गांव के पास वार्ड नम्बर 30 की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कसौन्डर निवासी मीरा देवी के समर्थक शिवनारायण व मनीष कुमार निवासी कसौन्डर आठ दस लोगों के साथएक जीप में पोस्टर लेकर प्रचार लर रहे थे. पुलिस ने जीप के सीसे पर पास न चिपका होने पर लोगों से पूछताछ करने लगी तो सभी भाग खड़े हुए हुए. पुलिस ने जीप को थाने लाकर सीज कर दिया साथ मीरा देवी सहित तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया.

पुलिस की एक टीम ने कीडीहरापुर चट्टी पर पोस्टर लगी बोलेरो गाड़ी को चेक किया तो उसमें 9 लोग बैठे थे और बिना वाहन पास के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मानवेन्द्र भारती डिम्पल के पोस्टर लगे हुए थे. बोलेरो में बैठे लोगों से जब पास के बाबत पूछताछ हुई तो लोग एक दूसरे का मुह झांकने लगे. पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया साथ ही मानवेन्द्र भारती सहित नौ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया.

लोहटा पचदौरा गांव में प्रशासन की मनाही के बाद भी सरकारी स्कूल की दीवार पर प्रधान प्रत्याशी यशवंत सिंह की पत्नी और बीडीसी प्रत्याशी अनिल यादव का पोस्टर लगाया गया था. पुलिस ने पोस्टर को उखाड़ने के बाद दोनों प्रत्याशियों पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया. सभी पर धारा 188, 269, 171 -एच, महामारी अधिनियम 3 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 51 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. थाना प्रभारी शिवमिलन ने बताया कि सभी लोग चुनाव आचार संहिता व कोविड 19 के आदेशों की अवहेलना करते हुए पकड़े गए जिन पर निषेधात्मक कार्यवाही की गई है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक, बांसडीह से रविशंकर पांडेय और नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: बलिया में कोविड सम्बन्धी परामर्श के लिए इन नम्बरों पर डॉक्टरों से करें सम्पर्क
Next: Crime News: बेल्थरारोड में राइस मिल में मिला अधेड़ का शव, नगरा में गो तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.