बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज बजार स्थित सेण्ट्रल बैंक के एटीएम पर मनबढ़ युवकों ने सोमवार को देर रात वहां तैनात गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया. एटीएम का शटर खोलकर उसके अंदर घुसने का प्रयास कर रहे युवकों को वहां तैनात गार्ड ने मना किया तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी.
स्वागत कक्ष में ठसाठस भीड़ उठकर खड़ी हो गई, क्योंकि मंत्रीजी बाहर आ गए थे जनता से मिलने. ‘आप लोग उन्हें आगे करें या वहीं से बताएं, जो पेट्रोल पंप के अलावा कोई और काम लेकर आए हैं?’ एक भी आवाज नहीं निकली.
आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित मृदा प्रयोगशाला केन्द्र में तैनात चौकीदार का शव परिसर में मिला है. शरीर पर चोटों के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि अधिक रक्तस्त्राव के चलते उसकी मौत हुई है.
फेफना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने समाचार एजेंसी को सोमवार को बताया कि डुमरी गांव के खेत में स्थित ट्यूबवेल पर विदेशी राजभर (60) का शव मिला है.
मनियर थाना क्षेत्र के बिजुलीपुर पश्चिम निवासी हीरा यादव (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को घाघरा नदी के छाड़न में पाया गया. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए.
मोहम्मद खलील की गायकी की मादकता, मिठास और उस की मांसलता की महक लोगों के मन में अभी भी तारी है. उन की मिसरी सी मीठी और खनकदार आवाज़ आज भी मन में जस की तस बसी बैठी है.
गड़वार थानान्तर्गत जनऊपुर निवासी सुमित्रा देवी (55) पत्नी गिरीश पाण्डेय की मऊ में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में उनके पुत्र इन्दु शेखर पाण्डेय बाल-बाल बच गए.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.