करेंट के चपेट में आए देवर भाभी, गम्भीर

उभांव थाना के मिश्रौली गांव में मंगलवार की सुबह करेंट लगने से सुनील प्रजापति (30) व पुनीता देवी (28) गंभीर रूप से झुलस गए

मंजुल ठाकुर बेस्ट डायरेक्टर, ‘मेहंदी लगा कर रखना’ बेस्ट भोजपुरी फ़िल्म

भोजपुरी फ़िल्म जगत की सबसे प्रतिष्ठित सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2018 मुंबई में सम्पन्न हुआ. भारी भीड़ और भव्यता लिए रंगारंग कार्यक्रम के बीच मेगा स्टार रवि किशन को बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक अवार्ड तो खेसारी लाल यादव को बेस्ट ऐक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया.

पीजी काले दुबेछपरा के छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी का अपहरण

छात्र नेता विशाल कुमार यादव की अपहरण की सूचना क्षेत्र में पहुँची छात्रों सहित ग्रामीणों में आक्रोश माहौल कायम हो गया

LIVE_VIDEO बैरिया तिराहा कांड : विधायक, उनके भाई, भतीजा व पुत्र सहित 17 पर मुकदमा दर्ज

बैरिया थानान्तर्गत नगर के तिराहे पर शनिवार को हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के पुनकली देवी पत्नी देवनाथ उपाध्याय की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उनके भाई, भतीजा व पुत्र सहित 17 लोगों पर नामजद धारा 147, 148, 149, 323, 324, 352, 307, 120B व 7CLA अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच व दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है.

अमृतसर ट्रेन हादसे में सिकंदरपुर के युवक की मौत, महिला घायल

दशहरा के दिन अमृतसर में हुए भीषण रेल हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी एक 45 वर्षीय युवक भी घटना का शिकार हो गया.

बसुधरपाह में श्री हरसु बाबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 नवंबर को

श्री लक्ष्मी पूजन समारोह नवयुवक मंगल दल बसुधरपाह की बैठक गांव के ठाकुरबाडी में सम्पन्न हुई. जिसमे सांस्कृतिक एवं समाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान सती घाट पर गंगा में डूबे किशोर का शव मिला

दोकटी थाना क्षेत्र के सतीघाट पर शनिवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा स्नान करते समय एक किशोर डूब गया. पता चलने पर एसओ दोकटी दिग्विजय सिंह ने रात में ही गोताखोरों को बुलवाया.

नवंबर में राजधानी में वैश्य व्यापारी महाकुंभ में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

व्यापारियों के योगदान देश के निर्माण में सर्वोपरि रहा है, व्यापारियों के हितों की रक्षा हर हाल में की जाएगी. एकजुटता के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है.

त्रिपुरा में शहीद जवान शशिकांत पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि, शिलापट का अनावरण

अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कॉलेज के प्रांगण में शहीद बीएसएफ जवान की स्मृति में लगे शिलापट का अनावरण रविवार को किया गया. विद्यालय के शहीद छात्र शशिकान्त पाण्डेय के तैल चित्र पर पर प्रधानाचार्य रामायण सिंह, बीएसएफ के मुख्य आरक्षक धूप नरायण सिंह एवं परिजनों समेत अध्यापकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती संग मारपीट, खेत में सोए किसान पर हमला

रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसहा ग्राम सभा के मरौटी में अपने खेत में सोए अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. इस वारदात में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी खास हाल्ट स्टेशन के पास कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की. 

खेत में सिंचाई के दौरान करेंट की चपेट में आई महिला की मौत

रेवती थाना क्षेत्र में बेलहरी मौजा में खेत में सिंचाई करने गई महिला की करेंट से मौत हो गई. दिन भर परिजन महिला की मौत से अनजान रहे. रात में जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.