बैरिया में दुकानदार की मौजूदगी में एक लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी

बीबी टोला निवासी प्रदीप कुमार सोनी की बैरिया बाजार उत्तर फाटक पर ज्वेलरी की दुकान हैं. दुकानदार के अनुसार उसके ताले में किसी ने लकड़ी की तिल्ली डाल दी थी, इसलिए ताला खोलने में थोड़ी देर हो गई. इसी बीच उच्चके ने दुकान में प्रवेश किया तथा पलक झपकते ही एक लाख नकद व लगभग एक लाख रुपये के गहने से भरा बैग लेकर फरार हो गया.

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव के कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया

उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में बिगह जमीन बिगह के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे उक्त गांव के निवासी है. हमारे ग्राम सभा में लक्ष्मी देवी के नाम आवंटित कोटे से राशन वितरण में अनियमितता की जा रही है. अंत्योदय कार्ड पर किसी को किसी को 30 तो किसी को 32 किलो तथा पात्र गृहस्थी कार्ड में एक यूनिट पर एक किलो की कटौती की जाती है

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक

बैठक के मुख्य अतिथि गोरक्षप्रान्त किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने पं. दिनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया.

संस्कार भारती के अमीरचंद का निधन

अंतिम संस्कार 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बलिया के शिवरामपुर घाट पर किया जायेगा. इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव हनुमानगंज स्थित निवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा.

सिकंदरपुर में भाजपा द्वारा आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी कदाचार एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं जिनके विरुद्ध कठोर आवश्यक कार्यवाही की जरूरत है.

news update ballia live headlines

किराना दुकान में चोरी, बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत( रेवती की चार खबरें एक साथ)

रेवती. विजयदशमी के अवसर पर नगर के बड़ी काली मंदिर के पश्चिम स्थित मैदान में एसआई अजय यादव द्वारा रावण दहन किया गया.

दो पक्षों की आपसी रंजिश में एक युवक की मौत

क्षेत्र के सिंगही चट्टी सहित मंदिर के समीप शुक्रवार की रात्रि साढ़े आठ बजे दो पक्षो के मार पीट में चाकू बाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गयी वही दो युवक घायल हो गये. सूचना पहुची पुलिस वाइक एवम शव को कब्जे में लेकर शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.

प्राचीन रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न

अपने उद्बोधन में थानाध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में राम की अहम भूमिका है. जो व्यक्ति जीवन में प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानते है, वे कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटते तथा हमेशा सफल जीवन जीते है. उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीने की सीख प्रदान करती है.

news update ballia live headlines

टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर नगरा पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी.

भाजपा किसान मोर्चा ने जनचौपाल आयोजित कर किसान योजनाओं को साझा किया

मुख्य अतिथि जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह सेंगर ने केंद्र द्वारा राज्य सरकार द्वारा किसानों की जनकल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. विरोधियों द्वारा दुष्प्रचार पर किसानों को आगाह किया

सांकेतिक चित्र

ट्रक के चपेट में आने से दो घायल एक की मौत

चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर- 8 इंदिरा नगर निवासी प्रदीप राजभर उम्र 25 वर्ष पुत्र हरिशंकर राजभर एवं थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी गोविंद राजभर 30 वर्ष पुत्र लव राजभर मेला देखने के बाद रात करीब 9:45 बजे प्रदीप राजभर अपने मित्र गोविंद राजभर को उनके घर मानपुर छोड़ने जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

समाधान दिवस में अनुपस्थित पांच अधिकारियों का वेतन रोका

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित थे.

news update ballia live headlines

मारपीट के कारण युवक झुलसा ,चार के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित युवक के तहरीर पर 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं एस सी एस टी एक्ट की कार्रवाई की गई है.

किसान नेताओं को उनके घरों में पुलिस ने नजरबंद किया

किसान नेता लक्ष्मण पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार के दिन उनके आवास पर पहुंचे एसएचओ विरेन्द्र यादव ने राष्ट्रपति को सम्बोधित सात सूत्रीय मांग सम्बन्धित पत्रक लिया. कहा कि सरकार का दमनात्मक रवैया आपातकाल की तरह है लेकिन हम अपने हक-हकूक के लिए पीछे नहीं हटने वाले हैं.

विजय रथ को मिल रहा समाज के हर वर्ग का समर्थन- सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”के अनुसार इस समाजवादी विजय रथ यात्रा के दो दिनों में ही प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों को इस बात का आभास हो गया है कि कल का दिन ऊर्जावान युवा नेता अखिलेश यादव का है. उनकी लोकप्रियता असीमित है.

नवका ब्रह्म स्थान पर बुजुर्ग की मौत

प्रेम कुमार कनौजिया पुत्र स्वर्गीय छेदी धोबी उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी जिला आजमगढ़ अपनी पत्नी होसनाकी देवी को लेकर करीब 2 माह पूर्व मनियर नवका ब्रह्म के स्थान पर आया था. उसकी तबीयत खराब चल रही थी.

ब्रेक फेल होने से कार पलटी, चार घायल

कार में फंसे गाजीपुर निवासी सदानन्द, दीपक, मोतीचंद व भानु प्रताप को ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाल कर बांसडीह अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल भेजा गया.

बैरिया तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें. कोई भी शिकायत डिफाल्डर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए. ध्यान रहे कि निस्तारण की गुणवत्ता भी बेहतर हो, ताकि शिकायकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए.

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

शुक्रवार की रात में का बलराम, अविनाश मौर्य और नरसिंह पटेल मेले में मुख्य बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर के पास मेले मे ड्यूटी पर थे. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक भीड़ से गुजरने लगे. बलराम जब भीड़ में मोटरसाइकिल ले जाने से मना करने लगे तो तीनों युवक पुलिस से झगड़ा कर जबरन मोटरसाइकिल को भीड़ में ले जाने लगे. इस पर बलराम ने आपत्ति जताई तो तीनों युवक पुलिस से मारपीट करने लगे.

कुएं में गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी शारदा वर्मा उम्र 50 वर्ष शनिवार के दिन कुँए के पास बैठे थे. इसी दौरान असंतुलित होकर कुएं में गिर गए कुएं में गिरने की आवाज लोगों ने सुनी और तुरंत मौके पर पहुंच गए तब तक शरदा वर्मा नीचे पूरी तरह से डूब गए थे. ज्यादा देर तक पानी मे डूबे रहने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी.