बसपाइयों की आपत्तिजनक भाषा पर आक्रोश जताया

मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को छात्र नेताओ ने बैठक कर बसपा रैली में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर आपत्तिजनक भाषा पर निन्दा प्रस्ताव पास किया गया.

बेटी के सम्मान में, बीजेपी मैदान में

बेटी के सम्मान में… बीजेपी मैदान में… को लेकर जिले के भाजपाई शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे. जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश मिश्र, रामअचल राजभर व नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग की जायेगी.

एचडी वीडियो मिक्सिंग लैब का हुआ उद्घाटन

बलिया नगर क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के नेता आनंदस्वरूप शुक्ल ने विश्वास एचडी वीडियो मिक्सिंग लाइव का उद्घाटन फीता काटकर किया. लाइव के प्रभारी अरविंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया.

आनलाइन दाखिले का जमकर विऱोध किया

महाविद्यालय में आनलाइन प्रवेश व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम के छात्र नेता बस स्टेशन चौराहा पर अनशन पर बैठ गए.

दयाशंकर का पुतला फूंक आक्रोश जताया

स्थानीय प्यारेलाल चौराहा पर शुक्रवार को आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया.

वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने की विधि बताई

ग्राम पंचायत सवरूपुर में शुक्रवार को कृषि विभाग एवम पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए रसड़ा ब्लॉक के कृषि सहायक डॉ. पारस नाथ गुप्ता ने मिट्टी शोधक एवम बीज शोधक तथा किट नियंत्रण पर विशेष जानकारी दी

बसपा राजनेताओं की बयानबाजी को घातक बताया

भाजपा दया शंकर सिंह के बयान के बाद से कल तक बैकफुट पर दिख रही थी. वही लखनऊ ने आयोजित धरना प्रदर्शन में बसपा नेताओं द्वारा दया शकर सिंह के परिजनों पर की गयी टिपणी से भाजपा नेता भी मुखर हो उठे हैं.

बाइक की चपेट में आई युवती घायल

मुख्य बाजार में शुक्रवार को बाइक से धक्का लग जाने से नगर निवासी राजकुमारी गुप्ता (25) गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार वाले इलाज के लिए उसे बलिया ले गये हैं.

रसड़ा से आए अनिल चतुर्वेदी ने पदभार ग्रहण किया

उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर देवेश कुमार का स्थानांतरण यहां से गैरजनपद के लिए हो गया है. रसड़ा से यहां आकर अनिल कुमार चतुर्वेदी ने उपजिलाधिकारी के पद भार ग्रहण कर लिया है.

जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.

किसानों को दी धान की फसल में कीट व रोग संबंधी जानकारी

नवानगर ब्लॉक अन्तर्गत रामपुर कटराई गांव में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की फसल में कीट व रोग नियंत्रण सहित कृषि सम्बंधी अन्य सारगर्भित जानकारी दिया.

अनूसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पहली को जाएंगे

प्रदेश के अनूसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ब्यास जी गोंड 22 जुलाई को प्रातः 08 बजे चन्दौली के लिए प्रस्थान करेंगे. श्री गोंड पुनः 23 जुलाई को रात्रि 09 बजे लोनिवि गेस्ट हाउस बलिया आएंगे. 24 से 31 जुलाई तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पहली अगस्त को प्रातः 08 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.

विकलांगों के लिए निर्मया स्वास्थ्य बीमा योजना

जिला विकलांग जन विकास अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि नेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निर्मया स्वास्थ्य बीमा योजना में एक लाख रुपये की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा सेवा उपलब्ध करायी जाती है.

चंद्रशेखर संसदीय परम्परा के शिखर पुरुष – नरेंद्र मोदी

राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीच इन पार्लियामेंट बाई चंद्रशेखर द ग्रेट नामक पुस्तक की प्रति भेंट की. मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के संसदीय भाषणों पर आधारित है यह पुस्तक.

दयाशंकरः लखनऊ से बक्सर तक हलकान रही पुलिस

बृहस्पतिवार को दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देती रही. मालूम हो कि बुधवार रात ही लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर पर मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गए.

सीकियां जजौली रोड खस्ताहालत में

नवानगर ब्लाक अंतर्गत जर्जर सीकियां जजौली मार्ग का बार-बार मांग के बावजूद अब तक निर्माण नहीं कराया गया. इसके चलते आवागमन की कठिनाई झेल रहे मार्ग के गांवों के नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

मथुरा महाविद्यालय में दाखिला के लिए 23 तक करें आऩलाइन आवेदन

मथुरा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिये साइट पुनः खोल दी गयी है. इच्छुक छात्र छात्रायें 23 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश के लिए मेरिट सूची 25 जुलाई को प्रकाशित की जायेगी.

बसपाइयों ने रोष प्रदर्शन कर दयाशंकर का पुतला फूंका

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के टिप्पणी से नाखुश बसपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर संस्थान में एकत्रित होकर भाजपा एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

भाई को हिरासत में लिए जाने पर बिफर पड़े छात्र नेता

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनके गृह जनपद बलिया में पुलिस ने उनके ठिकानों पर गुरुवार को सुबह छापेमारी की.