नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शशिकांत चतुर्वेदी ने मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक की. श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कांग्रेसी एक साथ 28 जुलाई को बलिया से छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 29 जुलाई को सुबह लखनऊ पहुंचेंगे. रमाबाई मैदान में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सब भाग लेंगे.
कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मौजा के रूपलेपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत पर कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया. पति राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका व गांव की आशा बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.
सीबीएस गैस एजेंसी के गोदाम पर मंगलवार को उज्जवला योजना के अन्तर्गत ग्राम सभा संवरा के 36 बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन एवम् चूल्हा वितरित किया गया. भाजपा के जिला मंत्री भूपेन्द्र नाथ सिंह ने गैस वितरण कर अपने सम्बोधन में कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी उज्जवला योजना गरीबों के लिये वरदान है.
बीजेपी में अंदरखाने गहन मंथन का दौर जारी है. दयाशंकर सिंह के गाली कांड के बाद बैकफुट पर बीजेपी गई थी. मगर स्वाति सिंह ने बेटी का सवाल उठाकर मायावती को बैकफुट पर ढकेल दिया. बीजेपी इसका पूरा पूरा फायदा उठाने के लिए जुगत भिड़ाने लगी है. जानकार सूत्रों का दावा है कि मिशन 2017 में स्वाति सिंह न सिर्फ बीजेपी का प्रदेश में चेहरा बन सकती है, बल्कि उन्हें बलिया या पूर्वांचल के किसी सीट से चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर विमर्श जारी है.
