डोमडेरवा कब्रिस्तान के पास पेड़ पर लटकती युवती की लाश मिली

डोमडेरवा कब्रिस्तान के पास सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय ममता पुत्री हरिनाथ राजभर की पेड़ पर लटकती लाश मिली.

हरदिया में मामूली सी बात दो पक्षों में जमकर मारपीट

हरदिया गांव में मंगलवार की शाम घर के बगल में उग आए आम के मोला को उखाड़ने पर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए. इस वारदात में एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों सहित बीच-बचाव कर रहे अन्य दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

विक्रमादित्य के बसुधरपार में ‘नारद अवतार’

पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के गांव बसुधरपार स्थित आवास पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया.

सिहांचवर में खून में सनी सड़क, दो की ठौर मौत

फेफना थाना क्षेत्र के सिहाचंवर के पास सोमवार की देर रात ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

मनियर के भागीपुर में चोरों ने घर खंगाला

मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर ग्राम सभा के चकछित्तू में बीती रात चोरों ने प्रेमप्रकाश उपाध्याय के घर का ताला तोड़कर नगदी, गहने आदि समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

सिकंदरपुर के हरदिया गांव में दो गुटों में जमकर मारपीट

BREAKING NEWS : बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट. तीन की हालत गंभीर. मौके पर पहुंची पुलिस. BREAKING NEWS : बलिया। उभांव थाना क्षेत्र …

बलिया LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना दिया.

इस बार लोकतांत्रिक तरीके से होगा रौनियार समाज का चुनाव

रौनियार समाज का चुनाव इस साल लोकतांत्रिक तरीके से होगा. अब तक जारी पारंपरिक ढंग से नहीं. इसके लिए विधिवत सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है. यह जानकारी सोमवार को नगर क्षेत्र में शीला पैलेस के निकट हनुमानगढ़ी मंदिर पर जिला रौनियार वैश्य समिति द्वारा चयनित निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार रौनियार तथा शंभू नाथ गुप्त एडवोकेट ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले हुए चुनाव का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही नए चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है. हां, इस वर्ष मनोनयन की प्रक्रिया की पद्धति नहीं अपनाई जाएगी.

साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार कर सकते हैं शिक्षा प्रेरक

साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने अपने दो वर्ष के बकाया मानदेय को लेकर संघर्ष की रणनीति तैयार की है. सोमवार को हुई बैठक में सरकारी विभागों चेतावनी दी गई है कि यदि साक्षरता पर विकास परीक्षा से पहले उनके समस्त मानदेय का भुगतान नहीं कर दिया जाता है तो वह 21 अगस्त को होने वाली साक्षरता परीक्षा एवं मूल्यांकन का बहिष्कार कर सकते हैं.

सतीशचंद्र के छात्र नेताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सतीश चंद्र कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों ने अपर जिलाधिकारी बच्चालाल मौर्य को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में प्रवेश परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है.

वज्रपात से तीन की मौत, चौबेछपरा में संकट गहराया

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी उतार पर है. लेकिन वह अभी भी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान के उपर बह रही है, जबकि तुर्तीपार (बलिया) और अयोध्या में इसका जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक बना हुआ है. गंगा प्रतिघंटा तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है.

रामगोबिंद चौधरी आज बलिया में

समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण उत्तर प्रदेश मंत्री रामगोबिन्द का आगमन 09 अगस्त को जनपद में हो रहा है. जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रामगोबिन्द चौधरी 10 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 05.00 बजे बलिया पहुंचेंगे.

लम्बी कूद में राहुल, दौड़ में अर्जुन का जलवा

मिर्जापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर श्री नाथ बाबा सागर सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को विविध प्रकार के खेल-कूद, संगीत प्रतियोगिया का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

अधिकारों में कटौती पर भड़के क्षेत्र पंचायत सदस्य

उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख देवकी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक के सभी विभागों में ताला बंदी किया.