तीन दिन में जिले में बढ़ा दी जाएगी महिला कांस्टेबलों की तादाद

तीन दिन के अंदर बलिया में महिला कांस्टेबलों की तादाद बढ़ दी जाएगी. 17000 कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनकी पासआउट रनिंग 20 अगस्त को होगी. उसके बाद उनकी जनपदों में तैनाती की जाएगी. बलिया तथा वाराणसी में अधिक से अधिक कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे. ऐसा कहना है आईजी जोन वाराणसी एसके भगत का. शुक्रवार को श्री भगत बलिया में मीडिया से मुखातिब थे.

12 अगस्त 1942, जब छात्रों ने किया क्रांति का शंखनाद

1942 का आंदोलन बलिया में उग्र होता जा रहा था. अंग्रेजों का जुल्म भी बढ़ता जा रहा था. आंदोलन को दबाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने जिला अधिकारी एवं पुलिस कप्तान को व्यापक अधिकार दे रखे थे.

सौरव की मौत की सूचना पर बाजिदपुर में मचा कोहराम

दोकटी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी सौरव सिंह (22) पुत्र अंगद सिंह बिहार पुलिस का प्रशिक्षु सिपाही था. गुरुवार की शाम असलहों से लैस बदमाशों ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर सौरव को गोली मार दी. शातिरों ने उसे सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

जय छपरा गांव में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा

दोकटी थाना क्षेत्र के जय छपरा गांव में एक विवाहिता की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद मायके के लोगों के साथ ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. उसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव में शुक्रवार को गाय चराते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 36 वर्षीय किसान ओमप्रकाश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बलिया की छात्रा को रेप की धमकी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल में आइसा से जुड़े विद्यार्थी बैठक कर रहे थे. इसी दौरान हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने वाले दो दबंग छात्र पहुंचे. उन्होंने एक छात्रा को देखकर अश्लील कमेंट किया. जब वहां मौजूद अन्य छात्र छात्राओं ने उनकी हरकत का विरोध किया तो वे मारपीट और बदसलूकी पर आमादा हो गए. यहां तक कि उन्होंने पीड़ित छात्रा को रेप करने तक की धमकी दे डाली

काजीपुर में संकट गहराया, मासूम की हैजा से मौत

काजीपुर गांव में कालरा की चपेट में आने से रिजवाना (7) पुत्री गुड्डू की मौत हो गई. जबकि परिवार के आधा दर्जन अन्य सदस्य भी उसकी चपेट में आ गए हैं, जिनमें से तीन का इलाज सदर अस्पताल में व बाकी का सिकंदरपुर के अस्पताल में चल रहा है.

बलिया के पुलिसकर्मी को बरियारपुर स्टेशन पर गोली मारी

गुरुवार की शाम असलहों से लैस बदमाशों ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस के एक जवान को गोली मार दी. शातिरों ने उसे सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बलिया LIVE न्यूज अपडेट में आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको खबरों के साथ साथ नौकरी, सरकारी नौकरी, फोर्स की नौकरी और भर्ती की जानकारी के अलावा Walk-In इंटरव्यू की भी नियमित तौर पर जानकारी दी जाती है. अपडेट के लिए बलिया LIVE विजिट करते रहें.

15 को स्वतंत्रता दिवस, 18-19 को बलिदान दिवस

जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 अगस्त की रात में प्रकाश की अच्छी सजावट करने वाले एक सरकारी एक गैर सरकारी एवं एक आवास को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया.

लेखपाल राजस्व विभाग की मूल इकाई : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की मूल इकाई है. साथ ही प्रशासन की निचले स्तर पर महत्वपूर्ण कड़ी भी है. जिलाधिकारी गुरूवार को टाउन हाल में आयोजित नव नियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षण में ये बातें कही. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ किया.

सफाई कर्मचारियों की मानी गई तीन मांगे

नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के आश्वासन पर समाप्त हो गई. राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं जिला मंत्री राजेश कुमार रावत के साथ वार्ता के बाद अधिशासी अधिकारी श्री मिश्र ने चार सूत्री मांगों में से तीन को पूरा कर दिया.

हड़ताल के दूसरे दिन पूरे फॉर्म में दिखे राज्य कर्मचारी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सत्या सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए जिला चिकित्सालय में सभा किया.

गैंगरेप के मुद्दे पर भाजपाइयों ने सरकार को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा.

चौबेछपरा के बाद गोपालपुर और दुबेछपरा में संकट गहराया

बलिया पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुका है. विशेष तौर पर द्वाबा में संकट गहराता जा रहा है. चौबे छपरा के बाद अब गोपालपुर व दुबेछपरा के अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है. गंगा नदी खतरा बिन्दु के मध्यम स्तर पर पहुंच चुकी हैं.

करंट से युवक की मौत, अबूझ हाल में विवाहिता ने दम तोड़ा

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जापलिगंज में करंट की जद में आने से युवक की मौत हो गई. उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के जोगीडीह बुढ़उ गांव में गुरुवार की दोपहर मीना (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.