विनोद राय की तीनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे उमाशंकर

नरही थाने पर धरना प्रदर्शन के दौरान मारे गये विनोद राय को परिजनों से रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उधर रसड़ा में
विधायक उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को श्री नाथ बाबा के ऐतिहासिक रोट पूजन का स्थलीय निरीक्षण कर पूजा कमेटी के साथ बैठक की.

रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं विनोद राय की पत्नी

नरही पुलिस फायरिंग में मारे गए भाजपा नेता विनोद राय की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है. लाख सांत्वना देने के बावजूद वह धैर्य नहीं धारण कर पा रही हैं. अपने ऊपर आए पहाड़ जैसे दुख को वह सहन कर पाने में खुद को असमर्थ पा रही हैं.

नवानगर में करेंट ने ली युवक की जान

नवानगर गांव के राजभर बस्ती में मंगलवार को दोपहर पंखा चालू करते समय बिजली की चपेट में आने से विनोद राजभर (27) की मौत हो गई. परिवार वालों ने आनन-फानन में कठौड़ा घाघरा के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा

आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता समारोह की धूम रही. सुखपुरा के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. शंकर दयाल सिंह केडी सिंह आईटीआई में भाजपा नेता केतकी सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

सिकंदरपुर में लेखपालों ने की जमकर नारेबाजी

विभिन्न मांगों को लेकर यहां के लेखपाल मंगलवार को तहसील भवन में धरना पर बैठे. उन्होंने जमकर नारेबाजी की. राजस्व मंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित 6 सूत्री ज्ञापन आंदोलित लेखपालों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा.

भरसौंता के दिग्विजय का बिहार पीसीएस में चयन

हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौंता निवासी शम्भू नाथ सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह का चयन बिहार पीसीएस में हुआ है. दिग्विजय को सब डिवीजनल आफिसर के पद पर औरंगाबाद में तैनात किया गया है. इनके चयन पर पूरे भरसौंता गांव में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है.

सिंकंदरपुर के दो स्कूलों से सिलिंडर और मोटर तक उठा ले गए

थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसार पीथा पट्टी और मां सरस्वती देवी बलदाऊ जी कन्या इंटर कॉलेज बघुड़ी में चोरी की सूचना है. दोनों ही मामलों पुलिस को तहरीर दी गई है.

बसपा ही है राजभरों की शुभचिंतक – चंद्रभूषण राजभर

राजभर समाज का हित बसपा में ही है. बसपा ने ही इस समाज के उन्नति का दरवाजा खोला. यह विचार है वरिष्ठ बसपा नेता चंद्रभूषण राजभर का है. वह डाकबंगला प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

प्रभाकर चौधरी होंगे बलिया के पुलिस अधीक्षक

8 आईपीएस अफसरों के तबादले. प्रभाकर चौधरी होंगे बलिया के पुलिस अधीक्षक. राजू बाबू सिंह एसपी बाराबंकी बनाए गए. पीके मिश्रा डीजी रूल्स मैनुअल बनाए गए. मनोज तिवारी एसएसपी सहारनपुर बनाए गए. अब्दुल हमीद एसएसपी झांसी बनाए गए.

ये ज़िन्दगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा

स्वतंत्रता संग्राम के 70 वीं वर्षगांठ पर 1857 क्रांति के अग्रदूत शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में स्थापित शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा में धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय प्रबंध समिति शिक्षक परिवार क्षेत्र में कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जिले भर के स्कूलों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर शहीदों के स्मारकों पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. विद्यालयों पर प्रधानाध्यापकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सलामी ली.

नवागत डीएम ने संभाला कामकाज, फहराया तिरंगा

बलिया के नए जिलाधिकारी के रूप में गोविंद राजू एनएस ने सोमवार को 15 अगस्त के मौके पर कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने वन विभागीय मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा नरही कांड के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. कलेक्ट्रेट में नवागत जिलाधिकारी गोविंद राजू ने तिरंगा फहराया. उन्होंने सेनानियों को सम्मानित किया. सरकारी दफ्तरों पर विभागाध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

सन 1938 में आयोजित इस अधिवेशन के पश्चात तो देश की गली-गली, कोने-कोने में प्रभात फेरियों में जन-जन के कंठों से यह गीत गूंजने लगा. सोमवार को सिकंदरपुर समेत पूरे जिले में उसी तेवर और मिजाज के साथ यह गीत फिर गूंजा.

एमए में दाखिले की अंतिम तिथि 16 अगस्त

  एमए में दाखिले की अंतिम तिथि 16 अगस्त BREAKING NEWS : सिकंदरपुर (बलिया) – श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की …

15 अगस्त 1942 को ही बलिया में फहराया गया था तिरंगा

अन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है बलिया. ब्रिटिश हुकूमत की शक्तियों की बिना परवाह किए 15 अगस्त 1942 को ही यहां जगह जगह तिरंगा फहरा दिया गया था. 15 अगस्त 1942 को ही ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक में आग लगाकर जगह जगह तिरगा लहराया गया था.

भाजपाइयों पर मुकदमे के खिलाफ आन्दोलन करेंगे – शिवप्रताप शुक्ला

नरही कांड को लेकर पूर्व थाना अध्यक्ष राजेश यादव की तहरीर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक उपेंद्र तिवारी समेत 44 नामजद तथा अन्य 400 के खिलाफ दर्ज मुकदमा को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंभीर है. भाजपा के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी.

तनाव के बीच घंटे भर का संकल्प दिवस

हिंदू, मुसलमान,सिख और ईसाई सभी भारत मां के संतान हैं. सभी को भारत मां से प्यार करना चाहिए. यह विचार है अयोध्या के महंत सुरजीत जी महाराज का. वह शाही मस्जिद के पीछे फील्ड में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश है नरही कांड – ओम प्रकाश राजभर

बलिया का नरही कांड गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश है. ऐसा मानना है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का. श्री राजभर ने कहा कि यहां की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी. वह रविवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के करनई गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

कायस्थ महासम्मेलन 28 को

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बलिया ईकाई की बैठक रविवार को चित्रगुप्त मंदिर परिषद में हुई. उक्त बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बलिया द्वारा 28 अगस्त 2016 दिन रविवार समय 10 बजे से टाउन हाल बलिया में जनपदीय कायस्थ महासम्मेलन कराये जाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए जनपद के सभी कायस्थ बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया.

चंद्रमा यादव कब से भाजपा सदस्य है – उषा राय

रविवार को भाजपा कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी उषा राय ने फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. वहीं जांच के लिए आई 11 सदस्यीय कमेटी से भी सवाल दाग दिया. उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा विधायक श्री तिवारी को पार्टी से निकालने की भी मांग कर डाली.