बसपा की आजमगढ़ रैली की रणनीति बनाई

छितौनी स्थिति बसपा कार्यालय पर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. आजमगढ़ में 28 अगस्त को होने वाली रैली की सफलता के लिये रणनीति तैयार की गयी.

सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा टकरसन, कोहराम

NEWS UPDATE : बांसडीहरोड (बलिया)। सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा टकरसन, कोहराम बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में बृहस्पतिवार देर रात सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परेड के दौरान …

19 अगस्त 1942, आज ही के दिन बलिया हुआ था स्वाधीन

बैरिया मैं तिरंगा फहराने तथा पुलिस फायरिंग में भारी संख्या में लोगों के शहीद होने के बाद जहां ब्रिटिश हुकूमत घबरा गई थी, वहीं पर बलिया के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत कूट-कूट कर भर गया था.

आठ अखाड़ों के बजरंगियों ने छुड़ाए पसीने

बलिया में महावीरी झंडा जुलूस करतब प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में बजरंगी शामिल हुए. विष्णुपुर मस्जिद से अखाड़ों को पास कराने में जिला प्रशासन का पसीना छूट गया.

जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आजादी

गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की अध्यक्षा राधिका मिश्रा के नेतृत्व में शहीद श्रद्धांजलि यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बैरिया के लिए रवाना किया.

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा

जिले में सुबह से ही रक्षा बंधन की धूम रही. बहनों ने भाइयों के कलाइयों पर राखी बांध जीवनभर रक्षा करने का बचन लिया, वहीं भाइयों के सलामती के लिए भगवान से दुंआ मांगी.

जियाउद्दीन रिजवी ने किया स्टीमर संचालन का शुभारंभ

अच्छा काम करने में अनेक बाधाएं उत्पन्न होती हैं. उन बाधाओं से हतोत्साहित न होकर परिश्रम व लगन के साथ प्रयास जारी रखने से सफलता अवश्य मिलती है. यह विचार है दर्जा प्राप्त मंत्री व विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का. वे क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के मध्य स्टीमर संचालन का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सभा को संबोधित कर रहे थे.

जिला कारागार से आज निकलेगा जुलूस

19 अगस्त 1942 को ही स्वतंत्र होने का बलिया को गौरव प्राप्त है. 3 दिन आजाद रहने तथा चित्तू पांडेय की समानांतर सरकार चलने के बाद अंग्रेजों ने पुनः बलिया पर कब्ज़ा कर लिया था.

बलिया में बाढ़ : ‘मां’ ने छीनीं बहनों की खुशियां

गंगा नदी का तेवर गुरुवार को भी तल्ख रहा. नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से वृद्धि रिकार्ड की गयी. शाम सात बजे नदी गायघाट गेज पर 59.324 मीटर पर बह रही थी.

लाठियों संग हैरतअंगेज प्रदर्शन, योगी रहे मुख्य आकर्षण

श्रीनाथ मठ पर लाखों श्रीनाथ भक्तों ने लाठियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर अपने इष्ट देव को प्रसन्न किया. लाठियों के संगम से पूरी नाथ नगरी गुंजायमान रही.

विनोद राय की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में मिली नौकरी – नीरज शेखर

गुरुवार को नरही पहुंचे कैबिनेट मंत्री नारद राय, सांसद नीरज शेखर व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने पुलिस की गोली से मरे विनोद राय के परिजनों से मिले एवं उन्हें आश्वस्त किया कि राधा राय को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति मिल गई है.

बलिया की लेटेस्ट खबरें

बलिया की इन लेटेस्ट खबरों को पढ़ने/देखने के लिए कृपया लिंक पर  क्लिक या टैप करें 19 अगस्त 1942, आज ही के दिन बलिया हुआ था स्वाधीन आठ अखाड़ों के बजरंगियों ने छुड़ाए पसीने जब …

चककलंदर में मनबढ़ों ने युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चककलंदर (चकिया) में बुधवार को गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने 18 वर्षीय लड़की पर उस समय तेजाब डाल दिया, जब वह देर शाम खेत की ओर जा रही थी.

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर हाई लेवल की बैठक

बलिया में हर साल रक्षाबंधन के मौके पर निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी की समीक्षा नवागत जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मातहतों के साथ किया. इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी पुलिस अधीक्षक राम योगी यादव, विष्णुपुर मस्जिद के सेक्रेटरी अफसर आलम सिकंदर खान, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

जॉर्ज पंचम की ताजपोशी के विरोध में निकला महावीरी झंडा जुलूस

जंगे आजादी में युवाओं के योगदान, छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति की बानगी है बलिया का महावीरी झंडा जुलूस. ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर पांडुलिपि संरक्षण मिशन के जिला समन्वयक शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि ब्रितानी गुलामी के अमंगल को मिटाने के लिए प्रथम बलिदानी मंगल पांडेय की धरती पर उनकी बगावत के 52 साल बाद जॉर्ज पंचम की ताजपोशी के विरोध में महावीरी झंडा जुलूस की शुरुआत हुई थी.

18 अगस्त 1942, बैरिया में कौशल किशोर सिंह ने फहराया था तिरंगा

बैरिया थाने पर कब्जा करने की नीयत से बलिया के कोने-कोने से हजारों लोगों का हुजूम इकट्ठा हुआ. सबसे पहले बैरिया थाने पर लोग टूट पड़े और घुड़साल को लोगों ने जमींदोज कर दिया. इस घटना से भड़की ब्रिटिश पुलिस ने भीड़ पर गोलियों की बौछार कर दी. नारायणगढ़ निवासी युवा कौशल किशोर सिंह बैरिया थाने पर तिरंगा फहराते हुए पुलिस की गोली से शहीद हो गए.

दो हफ्ते मशक्कत के बाद लगा, आधे घंटे में ही धू धूकर जला

गढ़िया स्थित 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगते ही मात्र आधे घंटे में जल गया. दो हफ्ते से ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने पर विवश है. दो हफ्ता पहले ही ये ट्रांसफार्मर फुंका था. काफी मशक्कत के बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया भी तो मात्र आधे घण्टे में ही धू धू करके जल गया.

योगी आदित्यनाथ, विजय मिश्र, नीरज शेखर आज रसड़ा में

श्रीनाथ मठ पर आयोजित ऐतिहासिक रोट पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नाथ नगरी में दिखेगा युद्ध जैसा मंजर. लाखो श्रीनाथ भक्त अपने लाठियों संग आज अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पूजा करेंगे.