विद्यालय प्रबंधक परिषद सीधे फरियाने की मुद्रा में

सरकार की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की उपेक्षा से समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक नाराज हैं. अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों का कहना है कि लगातार सरकार की उपेक्षा से माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता गिरती गई और इनकी माली हालत खराब होती गई है.

धनीपुर से हल्दी तक मजबूत होगा रिंग बंधा – नारद राय

धनीपुर से हल्दी तक बने रिंग बंधे को और मजबूत बनाया जाएगा. राज्य सरकार इस मुद्दे पर बात कर ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि बाढ़ की विभीषका से स्थाई तौर पर बचा जा सके. ऐसा कहना है प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय का. सोमवार को श्री राय बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे.

बाढ़ पीड़ितों के हमले में सिपाही और लेखपाल घायल

हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में सोमवार को राशन बांटने के दौरान बाढ़ पीड़ितों के हमले में हल्दी थाने का एक सिपाही और लेखपाल घायल हो गया.

नीरज शेखर ने सुनीं बाढ़ से विस्थापितों की पीड़ा

जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं तथा कुछ अन्य लोगों के व्यक्तिगत प्रयास से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, लेकिन इस भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगो की संख्या इतनी ज्यादा है कि अब भी तमाम सुदूर क्षेत्रों मे राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोगो में आक्रोश है.

आत्मदाह की कोशिश, इलाज के दौरान मौत

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली बड़ागांव भरटोला निवासी विवाहिता ने गृह कलह के चलते रविवार की दोपहर अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई.

सती मंदिर पर मजदूर कामगारों का प्रदर्शन 2 को

ब्रम्हाईन सती मन्दिर पर रविवार को उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर श्रमिक, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, भूमि अधिकार मोर्चा एवम् विभिन्न मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई.

एटीएम कार्ड डिटेल जानकर पच्चीस हजार उड़ा दिया

सहबाजपुर निवासी एक युवक सोमवार साइबर क्राइम के द्वारा ठगी का शिकार हो गया. उसके खाते से हजारों रुपये जालसाजों ने उड़ा दिया. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

पौधरोपण के बाद साफ सफाई का महत्व समझाया

नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा सोमवार को शाहमुहम्मदपुर में स्वयं सेवक मणीन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पौधरोपण एवम् स्वच्छता अभियान चलाया गया.

राम इकबाल ने रसड़ा पुलिस को आड़े हाथों लिया

प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध वृद्धि में पुलिस की भूमिका सबसे अधिक है. यही कारण है कि पुलिस माफिया व अपराधियों को गले लगा रही है. आम जनमानस को प्रताड़ित कर रही है. ऐसा कहना है भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का.

बड़सरी में जीजा-साली की लटकती लाश मिली

कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में जीजा-साली ने आम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली. सोमवार को तड़के जब इलाके में चहल पहल शुरू हुई तो स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों की लाश देखी. सूचना मिलते ही स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए.

टिका देवरी के बिक्रम सिंह यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार

प्राइमरी टीचर बिक्रम सिंह यादव समेत यूपी के कुल 30 शिक्षकों को इस बार शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार – 2015 से दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार पांच सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा.

दो सौ गांवों के पौने तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देशन में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है. रविवार तक 206 गांवों की कुल 02 लाख 85 हजार 640 जनसंख्या तथा 16115 पशु बाढ़ से प्रभावित हुए है.

फॉर्म में आऩे लगे हैं बलिया के “सिंघम”

“एसपी साहब जिले के कानून व्यवस्था में सुधार के लिए ग्रामीणों का सहयोग चाहते हैं. थाने पर किसी भी प्रकार का अवैध लेन-देन हो तो इसकी सूचना एसपी साहब के मोबाइल पर जरूर दे. न्याय जरूर मिलेगा. साथ ही अवैध कारोबार करने वालों के बारे में भी बेहिचक बताएं.” यह जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का फरमान है, जो सुखपुरा इलाके में उनके मातहत सिपाही रविवार को आम पब्लिक के बीच में बांच रहे थे.

सातु-पानी बान्ही के निकलले सैनिक स्कूल के जाबांज

दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद आसपास के प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (नैनीताल) के पूर्व छात्र भी उत्तर गए हैं.

भाजपा की बूथ लेवल पर कमर कसने की कवायद

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शिशु मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें बूथ व सेक्टर कमेटियों की स्थिति की समीक्षा के बाद उनको अधिकाधिक मजबूत करने पर बल दिया गया.

धूमधाम से मनाई गणिनाथ जयंती

मनोज कुमार गुप्ता ने सन्त शिरोमणि गणिनाथ जी की जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि हम सभी समाज के लोगों के सुख दुःख का साथी बने. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए.

बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर राहत का मरहम

बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राहत का मरहम लगाने का अभियान निरंतर चल रहा है. रविवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंह भोजन पैकेट, हलवा, ब्रेड, बिस्कुट, टॉफी के साथ मिनरल वाटर की बोतलें बाढ़ से घिरे दर्जनों गांवों में नाव से जाकर वितरित किया