नौ सूत्री मांगों को लेकर कोटेदारों का आन्दोलन जारी

मुरलीछपरा ब्लाक के हॉट निरीक्षक गोदाम पर ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों ने बुधवार को गोदाम का गेट बन्द कर अपनी नौ सूत्री मागों को लकर धरना दिया. उधर, रानीगंज हॉटनिरीक्षक गोदाम पर बैरिया ब्लाक के कोटेदारों ने भी तालाबन्दी कर धरना दिया था.

मलिकाइन को पटिहाट में बांध गहने व नगदी लूटा

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव में मंगलवार की रात दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने घर की मालकिन को चारपाई में बांध लूट की वारदात को अंजाम दिया. जाते जाते बदमाश घर में आग भी लगाते गए.

कोटेदारों को वेतन दिए जाने की मांग पर अड़े

सरकारी गोदाम पर उत्तर प्रदेश फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर 9 सूत्री मांगो के समर्थन में तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों का धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा.

टीडी कॉलेज में सौरभ अध्यक्ष, अभिषेक महामंत्री

श्री मुरली मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्र संघ चुनाव बुधवार को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. विभिन्न पदों के लिए 8504 मतों के सापेक्ष 4640 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही चुनाव अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.

बजरंग कॉलेज में विक्की अध्यक्ष, राम प्रकाश महामंत्री

बुधवार को श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम छात्रसंघ चुनाव में नितेश सिंह उर्फ विक्की सिंह अध्यक्ष चुने गए. दादर में जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ चुनाव अधिकारी अशोक यादव ने शपथ दिलाई

मथुरा महाविद्यालय में प्रकाश अध्यक्ष व मनभरन महामंत्री

मथुरा महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव बुधवार को काफी गहमा गहमी के बीच चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ. जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रकाश ने रितेश यादव को 28 मतों से वही महामंत्री पद पर मनभरन यादव ने रोहित कुमार वर्मा 129 मतों से पराजित किया.

फेफना के विकास में रोड़ा डाल रही प्रदेश सरकार-उपेन्द्र तिवारी

फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी 23 अक्टूबर को रेल राज्यमंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) मनोज सिन्हा के आयोजित कार्यक्रम में फेफना विधानसभा की जनता की असाधारण उपस्थिति पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

अपनी मांगों पर अड़े डिप्लोमा इंजीनियर

समस्त विकास कार्य ठप करके अपनी मांगो के समर्थन में समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बलिया के परिसर में हड़ताल के उन्तीसवे दिन जमे हैं.

भ्रष्टाचार मिटाओ सेना ने दिया धरना

अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भ्रष्टाचार मिटाओ सेना अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार के निर्देश पर सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह की अगुआई में अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया.

संगीत अध्ययन केन्द्र में प्रवेश 29 तक

टीडी कालेज में प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से सम्बद्ध संगीत अध्ययन केन्द्र मे संगीत, गायन, वादन व नृत्य विषय में प्रवेश की तिथि 25 अक्टूबर से बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दी गई है.

कमिश्नर ने किया दर्जनों बूथों का निरीक्षण

मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर दर्जनों बूथों का जायजा लिया. इस दौरान बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की जांच की.

कमिश्नर ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की

मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने जरूरी बातों को बताने के साथ प्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया. हर किसी ने कार्य पर संतोष जताते हुए किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई.

करेंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलसा

उभांव थाना क्षेत्र के अवाये गांव के समीप पोल पर चढ़कर हाईटेंशन तार जोड़ने के दौरान एक युवक करेंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया.

15 फीट गहरे खाई में पलटी बस, दर्जन भर जख्मी

उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव के कोइली मुहान ताल के साइफन के पास सोमवार की देर शाम लभग सात बजे स्टेयरिंग रॉड टूट जाने से बस अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई पलटी गई. नतीजतन उसमे बैठे दर्जन भर यात्री घायल हो गए.

एएसपी ने बारह छात्र नेताओं को चेतावनी पत्र थमाया

मथुरा महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने कैंपस का स्थलीय निरीक्षण किया. मतदान एवं मतगणना स्थलों का भी जायजा लिया. साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए.

बिजली के नए कनेक्शन व बिल संशोधन के लिए कैंप

विद्युत विभाग द्वारा नए कनेक्शन देने तथा त्रुटि पूर्ण बिलों को सुधार के लिए कोतवाली परिसर स्थित विद्युत कार्यालय पर चार दिन का कैम्प लगाया जाएगा.

गोपालपुर के ग्रामीणों ने विद्यालय भवन बनाये जाने की मांग

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर स्थित गोपालपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर पहले वाली जगह पर ही विद्यालय के निर्माण की गुहार लगाई.