बुधवार को विद्युत मजदूर पंचायत उप्र जनपद कमेटी के बैनर तले विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी तथा प्राइवेट विद्युत कर्मचारियों द्वारा अधिशासी अभियन्ता को एक मांग-पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में प्राइवेट विद्युत कर्मचारियों का विभाग में हो रहे शोषण को समाप्त करने तथा अधिशासी अभियन्ता, मऊ एवं मुख्य अभियन्ता, आजमगढ़ के दिए गए निर्देशानुसार उपकेन्द्रों पर कार्य कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों का समय से सूची अग्रसारण कर प्रतिमाह भुगतान कराने की मांग शामिल है.
खेल महाकुम्भ के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें परिषदीय शिक्षकों द्वारा अपनी विधा से अलग हटकर काव्य पाठ का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के नामकरण के अनुरूप परिषदीय शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ कर उपस्थित जनों को यह बता दिया कि हुनर गंवई परिवेश में भी पल्लवित और पुष्पित हो सकता है.
उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार व क्षेत्रधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बुधवार को अचानक बैरिया व रानीगंज बाजार की मिठाई की आधा दर्जन दुकानो से मिठाई की सैम्पल लिया. उधर, बिल्थरारोड में उपजिलाधिकारी बाबू राम के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीन्द्रनाथ ने नगर के मिठाई के दुकानों सैम्पल लिया.
