बलिया लाइव का छठ स्पेशल

लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ जहां डूबते सूर्य के पहले और उगते सूर्य को बाद में अर्घ्य देेकर आराधना करने के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द भी इसकी बुनियाद है. छठ पर्व जहां धार्मिक सन्देश के रूप में सृष्टिकर्ता भगवान भास्कर की आराधना का प्रतीक है, वहीं इस पर्व में पूजा के तौर पर प्रयोग किए जाने वाली सामग्री समाज को जोड़ने का सन्देश देती है.

छठ महापर्व में यहां नहीं है कहीं भी नहाने लायक घाट

जेपी के गांव सिताबदियारा में गंगा और घाघरा दो नदियों का संगम है, किंतु छठ में व्रत धारियों को नहाने लायक घाट कहीं भी सही हाल में नहीं है. यहां विगत चार-पांच वर्षों में कटान ने हर घाट की दशा ही बिगड़ दी है.

तो मजूर मियां इस साल भी करेंगे छठ व्रत

लोक आस्था का पर्व छठ केवल हिंदू ही नहीं करते, जेपी के पैतृक गांव लाला टोला सिताबदियारा में एक मुस्लिम परिवार भी है, जो उसी आस्था से सूर्य उपासना का छठ हिंदुओं के सांथ मिलकर करता है. इतना ही नहीं छठ घाटों पर व्रतियों की सेवा करने से भी लाला टोला निवासी मजूर मियां कभी पीछे नहीं रहते.

और उद्घाटन पान वाले ज्ञानू चौरसिया ने किया

वैसे तो आज कल हर कोई आगे की कुर्सी पर बैठना और लाल फीता काटने का मौका छोड़ना नहीं चाहता पर इस सब को दरकिनार करते हुए सिद्धार्थ राय ने महुआबाग चौराहे पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से लगे नए रेडीमेड शौचालय का उद्घाटन खुद न कर के चौराहे पर वर्षों से पान की दुकान चलाने वाले ज्ञानू चौरसिया से करवाया.

बिल्थरा बाजार में भी रही छठ की धूम

छठ पर्व के अवसर पर फल व अन्य सामानों की खरीदारी करने के लिए ग्रामीण अंचलों से महिला एवं पुरुषों का भारी हुजूम शनिवार को बाजार में उमण पड़ा.

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ भाजपा के मंच का निर्माण

भाजपा की परिवर्तन रैली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. शनिवार को कार्यक्रम स्थल टाउन पॉलिटेक्निक कालेज के मैदान में प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन करके मैदान पर मंच का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया.

परिवर्तन रैली में अमित शाह और कलराज भी – भरत सिंह

टाउन पॉलिटेक्निक के मैदान में 9 नवंबर को आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे.

गोवर्धन पूजा पर समाजसेवियों का अभिनंदन

संसार टोला में शुक्रवार की रात गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सम्‍मान समारोह में जयप्रकाशनगर के समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने इस आयोजन को सिर्फ यदुवंशियों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे पूरे समाज से जोड़ने की कोशिशों को नया आयाम दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नौ को बलिया में

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन जनपद में 09 नवम्बर को हो रहा है. प्रभारी अधिकारी (वीआईपी) ने बताया कि गृह मंत्री एयरपोर्ट वाराणसी से 09 नवम्बर को साढ़े 11 बजे प्राइवेट हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे हेलीपैड टाउन पालिटेक्निक पर आएंगे.

सूप दउरी खरीदारी संग पहले अर्घ्य की कवायद शुरू

व्रतियों में सूर्योपासना के अर्ध्यदान को लेकर अटूट आस्था और उल्लास छा गया है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ डाला छठ का व्रत आरंभ हो गया.

छठ गीत प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने लूटी वाह वाही

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस एवम छठ पर्व पर छात्र छात्राओ ने विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

परिवर्तन रैली के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

रामलीला मैदान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में नौ नवम्बर को बलिया से शुरू होने वाली चौथी एवं अंतिम परिवर्तन यात्रा की सफलता की रणनीति तैयार की गयी.

विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की शाम रिंकू पाण्डेय (24) पत्नी प्रिन्स पाण्डेय ने किसी कारण वश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.

बिसौली टोला गांव में आग से तीन रिहाइशी झोपड़ियां राख

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली टोला पर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अचानक लगी आग से एक ही परिवार की तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं. उसमे रखे हजारों के समान जल कर राख हो गए. आस पास के लोगों ने आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था.

भासपाइयों ने शहीदों के नाम पर दीप बांटे

भारतीय समाज पार्टी के कैम्प कार्यालय बांसडीह पर स्व. चम्पा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में छठ के पावन पर्व पर शहीदों के नाम पर निः शुल्क 11000 दीप वितरित किए गए.

कृष्ण बिहारी मिश्र – खोंइछा गमकत जाइ

कलकता में रहनिवासी राखेवाला हिंदी के अप्रतीम विद्वान, भोजपुरी लोकराग अउरी भोजपुरी धरती के जानकारी रखेवाला, खैरख्वाही करेवाला अद्वितीय पुरुष अउर हमरा के बहुत—बहुत प्यार—दुलार देबेवाला परम आदरणीय कृष्णबिहारी मिश्र बाबूजी आज 85 साल के हो गईनी. कुछ माह पहिले उहां से लंबा बात भइल रहे.

गुंडाराज व सांप्रदायिकता से मुक्ति बसपा ही दिला सकती है – महफूज

बसपा ही प्रदेश को गुंडाराज व संप्रदायिकता से मुक्ति दिला सकती है. सपा के शासन काल में प्रदेश में संगीन अपराधों की बाढ़ व भ्रष्टाचार चरम पर है.

9 को जंतर मंतर पर रैली में भाग लेने का आह्वान

भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक जल्पा जी मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा व लोकसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर महासभा के तत्वावधान में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 9 नवंबर को आयोजित आदिवासी अधिकारी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया.

शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ा, झुलस कर गिर पड़ा

पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछपार गांव में शुक्रवार को सुबह पोल पर जम्फर जोड़ते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया.