माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा बलिया इकाई के तत्वावधान में जनपदीय अधिवेशन/शैक्षिक विचार संगोष्ठी बापू भवन टाउन हाल बलिया के सभागार में हुई. मुख्य अतिथि चौधरी रामवीर सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि उमेश द्विवेदी शिक्षंक विद्यालय व जीआईसी प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.
नगर में सड़क पर अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस का डण्डा चला. इस दौरान 76 दुकानदारों पर पुलिस ने दफा 34 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया. कोतवाल अनिल चन्द्र तिवारी, सिटी इंचार्ज लाल साहब के नेतृत्व में अतिक्रमण का डण्डा ठेला, खोमचा आदि दुकानदारों पर चला तथा 76 दुकानदारों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया.
यूपी के विधान सभा चुनाव में खासकर बैरिया विधान सभा क्षेत्र में पड़ोसी राज्य बिहार की भी भूमिका अहम होती है. यह विधान सभा क्षेत्र बिहार सीमा से सटा हुआ है. यहां लगभग चुनावों में एक दूसरे इलाके के लोग अपने-दलों से जुड़े प्रत्याशियों की मदद में उतर जाते हैं. बैरिया कांग्रेस की ओर से अभी से ही अपने तार जोड़े जाने लगे हैं.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के कान्धरापुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हुए जानलेवा हमले में एक पत्रकार सहित चार लोग घायल हो गए. परिजन एवं आस पास के लोग सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाए. वहां गम्भीर रूप से घायल पत्रकार एवं उनके पिता को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के चलते गांव में तनाव की स्थिति है.
शुक्रवार की शाम दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में नमक खत्म होने की अफवाह उड़ गई. आम तौर पर नमक का दाम 18 रुपए किलो के करीब है, उसे लोग 100 से लेकर 400 रुपए किलो तक खरीदने लगे. साथ ही कई दुकानों पर नमक का स्टॉक खत्म हो गया. इसी क्रम में बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में 200 रुपये किलो नमक बिका. नमक के लिए किराना दुकानों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें भी लग गईं. कानपुर में पथराव की भी सूचना है.
जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की बलिया इकाई द्वारा शुक्रवार को अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कुशवाहा छात्रावास, परिखरा में किया गया. इसमें पूर्वांचल की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया. बिहार के सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की सभी सीटों पर जनता दल (यू) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा. जदयू के प्रति लोगों में आकर्षण है.
सिकंदरपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सुरभि सिंह की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवानगर रामवचन यादव को उनके प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने तलवार भेंट कर चांदी का मुकुट पहना सम्मानित किया.
रामअवध वर्मा की चट्टी के पश्चिम छोर पर किराना की दुकान के गोदाम में आग लग जाने की वजह से लाखों का रुपये का सामान जल कर राख हो गया. मध्य रात में गोदाम से धुंआ और आग की लपटें निकलते देख यहां रहने वाले लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर शराबे के बीच पर भीड़ ने आग पर तो किसी तरह काबू पा लिया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का अनाज, बेड व दीगर सामान जल कर नष्ट हो गए.
डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने बलिया से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा में द्वाबा की शानदार सहभागिता पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया. इस बैठक में बैरिया विधान सभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रा.वि.वाजिदपुर नं.2 के प्रधानाध्यापक हरेराम राय के पुत्र अंकित राय (30) की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे हो गई. अंकित चित्रकुट जा रहे थे. इस सूचना से इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत की आत्मिक शांति और शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
