जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को तूफानी दौरा कर सुखपुरा, सिकंदरपुर और बिल्थरारोड में दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने व काटने सम्बन्धी फार्मों के बाबत पूछताछ किया. पूरी सजगता से ड्यूटी करने की सलाह भी दी सुखपुरा में अनुपस्थित सुपरवाइजर पर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को अपने कार्यक्रम में गाजीपुर सिटी से कोलकाता के लिए शुरू होने वाली सुपरफास्ट्र ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर शुरू हो रही इस ट्रेन का नाम शब्दभेदी एक्सप्रेस होगा. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी. हर शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे गाजीपुर सिटी से सीधे वाराणसी कैंट 1.15 बजे पहुंचेगी.
बड़े नोटों के बंदी की घोषणा के तीसरे दिन भी बैंकों व बाजारों में अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग नोट बदलने, बैंक से पैसा निकालने ,सामान खरीदने के लिए परेशान रहे. कतार में लगकर नोट बदलने में होने वाली देरी के कारण लोगों को काफी कष्ट सहना पड़ा. जबकि 500 व 1000 का नोट लेने से दुकानदारों द्वारा मना कर देने से लोग आवश्यकता के सामानों की खरीदारी किए बगैर सरकार के निर्णय को कोसते वापस अपने घर को चले गए.
