रैली के मंच से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि, देश में चुनौती भरे हालात हैं. समाजवादी पार्टी की स्थापना इसी जगह (गाजीपुर) से हुई थी. सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना भी यहीं हुई थी. केंद्र सरकार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के जवान शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.
बुधवार को मुलायम सिंह यादव की होने वाली चुनावी रैली से पहले सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. इसके बाद दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं. बेकाबू सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया. दरअसल मंच के करीब पहुंचने की जुगत में लगे कुछ सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से कुर्सियां चलने लगी.
घुरहुआ करेजा पीट- पीट के रो रहा है. मुखिया जी ने चूतिया बनाया है. अगला चुनाव में इनकरा के छठी के दूध न याद दिला द कहिहें. बड़ा नीच है, हमके फंसा दिया और लल्लन की दुआरी पर हेंकड़ी झाड़ रहा था कि घुरहुआ के खूबे बुरबक बनाये है. अकेले में भेंटा जाई त डीह बाबा के किरिया मरबो करब सरऊ के. चार अक्षर पढ़ का लिहलन, अपना के तुलसी बाबा के दमाद बुझने लगे.
‘गुरु के रज मात्र से ही सैकड़ों जन्मों के पाप कट जाते हैं. गुरु रज के साथ गुरु चरण जिसने पा लिया, समझो उस जीव का जीवन धन्य हो गया.’ मंगलवार को गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के देवचंदपुर पेट्रोल पंप स्थित मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा में विख्यात संत श्री प्रेम भूषण जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से कहीं.
