गाजीपुर में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता

ग़ाज़ीपुर के बलिदानी धरती पर दो और वीर जवानों के नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी पर तैनात मंगलवार को ग़ाज़ीपुर के दो जवान पाकिस्तानी फ़ौजियों के हमले में शहीद हो गए. शहीदों की ख़बर सुनते ही दोनों वीरों के परिवार पर मानों मातम का पहाड़ टूट पड़ा हो.

हमरी लाल के कहां छोड़ देहल ए भइया…..

बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी जांबाज पिता हरिलाल कुशवाहा के शहीद मनोज कुमार कुशवाहा के घर बस चारों तरफ चित्कार ही सुनाई पड़ रहा है. सोमवार की रात आठ बजे मनोज की शहादत की खबर सुनकर पत्नी मंजू देवी और मां शीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है.

गाजीपुर के जांबाज सपूतों की आखिरी झलक का बेसब्री से है इंतजार

कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी पर मंगलवार को गश्त करते वक्त पाकिस्तानी फौज के कायराना हमले में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर का परिवारीजनों सहित गाजीपुर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लोग अपने इन जांबाज सपूतों का अंतिम दर्शन करना चाहते हैं.

एनडीए में बिहार का टॉपर अपना विकास भारद्वाज भी

हौसले में दम हो तो मुकाम हासिल करना कोई बडी बात नहीं. बक्सर जनपद के मुरार थाना के ठोरी पांडेयपुर गांव में एक साधारण किसान के पुत्र ‘विकास भारद्वाज’ ने लंबी छलांग लगायी है. उसने एनडीए की परीक्षा में बारहवां स्थान लाकर जिले ही नहीं, पूरे भोजपुरी बेल्ट का नाम रौशन किया है.

माई बिसरी, बाबू बिसरी, पंचकोशवा के लिट्टी-चोखा नाहीं बिसरी

इसे सनातन धर्म की आभा कहें या बक्सर जिला वासियों का संस्कृति से लगाव. बिहार का बक्सर जिला यहां एक दिन बहुत ही खास होता है. इस तिथि को बीस लाख से अधिक लोग एक ही साथ भोजन करते हैं. अगहन कृष्ण पक्ष की इस तिथि को लोग पंचकोश के नाम से जानते हैं. पांच दिनों का मेला जिस दिन समाप्त होता है, उस दिन हर घर में एक ही भोजन बनता है.

क्या तेरा है क्या मेरा है, सारा जहां खुदा का है

जी हां, ऐसा लिखने की वजह कुछ और नहीं, आपसी एकता और भाइचारा है. बुधवार को जब बक्सर शहर के चरित्रवन इलाके में दूर-दराज से आए मेलार्थी पहुंचे तो नजारा देखने लायक था.

अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

समाज के सभी क्षेत्रों के लोग समाज व अपने कार्यक्षेत्र में सच्ची लगन से ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने दायित्व निर्वहन की शपथ लेकर शहीद को अर्पित करे सच्ची श्रद्धांजलि. उपरोक्त बातें सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंथ शत्रुघ्न दास महाराज ने महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की 45वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए कही.

सपा के झंडा लगे बोलेरो ने युवक को रौंदा     

ताजपुर भितरी निवासी किसान संजय राम (22) पुत्र पुर्नवासी अपनी पत्नी मधु के साथ बाइक से बैंक में पैसा जमा करने गया था. पैसा जमाकर वह गाजीपुर सपा की महारैली में जा रहा था. उसी समय सैदपुर से ग़ाज़ीपुर की तरफ सपा का झंडा लगे बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया. इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला.

जब राम नरेश यादव को याद कर भावुक हो गए मुलायम

गाज़ीपुर में पीएम मोदी के परिवर्तन सभा के बाद आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की चुनावी रैली थी. जिसको सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जोश के साथ संबोधित किया और जनता से सपा को भारी संख्या में वोट देकर बहुमत से जिताने का आग्रह किया.

जुलूसे चेहल्लुम 24 व 25 को

शिया समुदाय द्वारा 24 और 25 नवम्बर को जुलूसे चेहल्लुम निकाला जाएगा. अंजुमन हाशिमियां के सदर शहंशाह हुसैन जैदी ने बताया कि 24 नवम्बर की शाम शिया जामा मस्जिद बिशुनीपुर के सामने मजलिस को मौलाना फरहत अब्बास साहब ख़िताब करेंगे, इसके बाद सीनाजनी (मातम) करते हुए मोमेनीन दहकते अंगारों पर मातम करेंगे.

डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

सिविल लाइन से रेलवे स्टेशन तक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. साथ ही पांच कारों व तीन जीप का पुलिस ने चालान कर दिया. इस अभियान में नगर क्षेत्राधिकारी केसी सिंह, शहर कोतवाल अनिल तिवारी, चौकी प्रभारी सत्येन्द्र राय आदि शामिल रहे.

बिजली बिल सुधार कैंप गुरुवार को

कोतवाली स्थित विद्युत विभाग के आफिस पर सुधार कैम्प बृहस्पतिवार को लगाया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी अवर अभियंता राजीव रंजन राय ने दी. श्री राय ने बताया की उपभोक्ता विद्युत विच्छेदन एवं प्राथमिकी से बचने के लिए बिल समय से भुगतान करे.

शिक्षा के निजीकरण के लिए केंद्र दोषी  – नारद

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने शिक्षा के निजीकरण के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है. कहा है कि निजीकरण नीति के कारण ही शिक्षा पूंजीपतियों के हाथ में चली गई है. पूंजीपति शिक्षण संस्थान खोलकर अभिभावकों से प्रवेश परीक्षा तथा अन्य मद में मोटी रकम वसूल रहे हैं.

रसड़ाः यूनियन बैंक के एटीएम में लगी आग

यूनियन बैंक के एटीएम में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से बैंक में अफरा तफरी मच गयी. बैंक कर्मियों के तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पाया गया तथा बड़ा हादसा टल गया.

पीएचसी कोटवा वेंटीलेटर पर, कर्मचारी आवास आईसीयू में

जन प्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के अस्तित्व पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. यह कितने ही हैरत की बात है कि जब चारों तरफ विकास की होड़ लगी हुई है, वही बैरिया ब्लाक के लिए स्थापित इकलौते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लोग कहते हैं कि यह अस्पताल डेढ़ दशक पहले जैसा होना चाहिए. इसके प्रति न तो जनप्रतिनिधियों मे कोई गंभीरता है, और न ही विभागीय उच्चाधिकारियों में.

धनुष यज्ञ मेलाः घोड़ों की खरीद फरोख्त ठीक ठाक होने से व्यापारियों की बांछे खिलीं

सन्त सुदिष्ट बाबा के आश्रम परिसर कोटवा गांव के पूरब सुदिष्टपुरी में लगने वाले धनुष यज्ञ मेले के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला खरीद बिक्री में अपने शुरुआती दौर में ही शबाब पर है. यहां नए व पुराने दोनो तरह के नोटों से खरीद बिक्री होने से अश्व पालक व व्यापारी दोनों उत्साहित हैं.

बेकाबू जीप की चपेट में आने से बाइक सवार समेत दो जख्मी

रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट निवासी सतीश सिंह उर्फ लाल साहब (48) बुधवार को घर से बाइक पर सवार होकर बैरिया की तरफ जा रहे थे. दोपहर करीब एक बजे कोलनाला क्रॉसिंग से 50 मी0 पूरब रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर गंगा पार करमानपुर बारात से लौट रही असंतुलित कमांडर जीप की चपेट में आ गए.

11 हजार वोल्ट के तार पर पड़ा पांव, झलसकर दम तोड़ा, क्रुद्ध भीड़ ने लगाया जाम

रेवती थानाक्षेत्र के चौबेछपरा निवासिनी एक 50 वर्षीय महिला की मौत बुधवार को सुबह 6.30 बजे रेवती-पचरूखिया मार्ग पर 11 हजार वोल्ट के टूटे तार पर पैर पड़ने के कारण हो गई. गांव में सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सपा नेता नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शव को घटना स्थल पर रख रेवती-पचरूखिया मार्ग जाम कर दिया.