रसड़ा – बलिया मार्ग पर सिंहाचवर खाद गोदाम के समीप गुरुवार की दोपहर 11 बजे बाइक सवार को बचाने में स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ जा टकराई. उस पर सवार आधे दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
भले ही केंद्र सरकार ने शादी वाले घरों में ढाई लाख रुपये अपने खाते से निकालने के आदेश जारी कर दिए हों, लेकिन बैंकों में स्थिति लाख कोशिशों के बाद भी बदल नहीं पा रही है. जिनके घर 30 नवम्बर को ही शादी थी, उनको भी चार हज़ार रुपये देकर टरकाने का प्रयास किया जाता रहा. कहा जा रहा था कि बैंकों के पास करेंसी नहीं है.
सेंटजान्स स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव बहुत ही भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ. यूजीन जोसेफ (बिशप वाराणसी मंडल), जिलाधिकारी गाजीपुर संजय कुमार खत्री, प्रबंधक जॉन अब्राहम, सी थॉमस (शिक्षा सचिव, वाराणसी मंडल) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर गुरुसंथराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के तमाम कड़े निर्देशों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का गड़बड़झाला बेखौफ जारी है. आशाओं द्वारा अपने नकदी लाभ के लालच में गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव केंद्रों पर आने वाली प्रसूताओं को एएनएम द्वारा प्रेरित करके प्राइवेट नर्सिंग होम धड़ल्ले से भेजा जा रहा है.
संवरा गांव निवासी मृतक हिरामन कन्नौजिया के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने बुधवार को पच्चीस हजार का चेक प्रदान किया. विधायक उमाशंकर सिंह ने मृतक के पिता जलेश्वर कन्नौजिया को पत्नी रंजना के नाम से पच्चीस हजार का चेक प्रदान करते हुए छोटे छोटे बच्चो को शिक्षा के लिए फ़ीस, किताब के साथ साथ कपड़ा तक देने की घोषणा की.
भरपूर प्रयास व मुखबिरों का जाल बिछाने के बावजूद थाना क्षेत्र के पश्चिमी भाग में तीन सप्ताह के अंदर मिली तीन महिलाओं की लाश की अब तक पुलिस न तो शिनाख्त करा पाने में कामयाब हुई है. नहीं कातिलों की गंध तक पा सकी है इससे आम लोग आशंकित है कि पुलिस शायद ही अपने मिशन शिनाख्त व कातिलों की तलाश में सफल हो सके.
गाजीपुर के एक छोटे से गांव के लाल ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई परिभाषा लिखी है. बरेसर थानान्तर्गत हाजीपुर गांव के निवासी डॉ. सुरेश कुमार दूबे को भारत सरकार की सर्वाधिक प्रतिष्ठित विज्ञान अकादमी भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान परिषद (इनसा), नई दिल्ली ने स्कॉटलैंड (यूके) की प्रतिष्ठित संस्था ‘यूनिवर्सिटी आफ ग्लासकोब’ में वर्ष 2017 का विजिटिंग प्रोफेसर चयनित किया है.
गहमर थाना क्षेत्र के बिहार सीमा पर कर्मनाशा पुल के नीचे एक अज्ञात 17 वर्षीया किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गहमर थानाध्यक्ष यदुवेँद्र कुमार व बारा पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बारा क्षेत्र के सभी गांवों के प्रधानों को बुलाया. हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका.
बुधवार को बलिया- पौराणिक काल से 1947 तक (सह ददरी विशेषांक) नामक पुस्तक का विमोचन होने जा रहा है. इस पुस्तक के संपादक मधुसूदन सिंह है. बुधवार को ही इस मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होने जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया गोविन्द राजू एनएस और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सपा संग्राम सिंह यादव है.
पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा है कि पूर्वांचल का विकास पूर्वांचल की जनता ही कर सकती है. जब युवा नौजवान नए तेवर के साथ विधानसभा पहुंचेंगे तभी नए युग का निर्माण होगा. जातिवादी, धर्मवादी व परिवारवादी दलों का समूल नाश करना ही पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के गठन का उद्देश्य है.
