धान खरीद का हाल जान बिफर पड़े जिलाधिकारी

धान खरीद की प्रगति काफी कम होने पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने गहरी नाराजगी जताई है. रविवार की देर रात तक विपणन अधिकारियों संग बैठक कर कड़े निर्देश दिये. सचेत किया कि समय रहते खरीद में तेजी नही आई और किसानों को दिक्कत हुई तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे.

कलेक्ट्रेट में ‘गो कैशलेस’ जागरूकता अभियान

‘गो कैशलेस‘ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें हर क्षेत्र से आए कॉमन सर्विस सेंटर प्रभारियों को ‘गो कैशलेस‘ करने के पांच जरूरी तरीके बताए गए.

आजमगढ़ कमिश्नर नीलम अहलावत आज बलिया में

मण्डलायुक्त नीलम अहलावत का जनपद में आगमन 05 दिसम्बर को होगा. वे सोमवार को 11 बजे से मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की समीक्षा करेंगी. दोपहर एक बजे स्टेडियम में मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी.

शौचालय के नाम पर पौने आठ लाख बिना डकार लिए घोंट गए…. अब जांच बैठी

सरकार द्वारा चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजना शौचालय निर्माण में किस तरह से घपलेबाजी की जा रही है, इसका अंदाजा बैरिया ब्लाक अंतर्गत उपाध्यायपुर ग्राम पंचायत को देखकर लगाया जा सकता है. इस ग्राम पंचायत में 65 शौचालयों के निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रुपये आवंटित थे.

पढनिहार 202, मास्साब चार, कमरा एको ना, टीन शेड टीचरों की कृपा से

शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय को कान्वेन्ट से तुलना करने की स्वप्न देखा जा रहा है, लेकिन आज भी कहीं बच्चों को टीनशेड के बने कमरे में पढ़ाया जाता है तो कही शौचालय तक नही हैं.

फेफना विधायक ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर

भाजपा के फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के प्रयास से रोटरी क्लब वाराणसी के तत्वावधान में जूनियर हाईस्कूल सोहाव के प्रांगण में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें पेट, नेत्र, हृदय, आंख, कान, रोग विशेषज्ञों ने सैकड़ों लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया.

जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का उद्घाटन आज

धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र सोमवार को नगर के कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडेय पार्क के हुए जीर्णोद्धार का उद्घाटन करेंगे. 50 लाख रुपये की लागत से श्री मिश्र की पहल पर सरजू पांडेय पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है.

जनाड़ी में कैशलेस इकोनामी के गुर सिखाए गए

कैशलेस भारत, कैशलेस जनपद बलिया योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जनाड़ी स्थित जन सेवा केंद्र पर शनिवार को देर शाम बलिया एनआइसी प्रभारी कौशलेंद्र राय द्वारा उपस्थित लोगों को कैशलेस इकोनामी के गुर सिखाए गए.

बांसडीह में भैंस खोल ले गए शातिर

बांसडीह पश्चिम टोला अंतर्गत शनिवार की रात चोरों ने घर में बंधी एक भैस खोल लिया. देर रात नींद खुलने पर गृह स्वामी ने जब भैंस घर में नहीं देखी तो हो हल्ला मचाना शुरू किया. काफी खोज बीन के बाद भी भैंस का पता नहीं चल पाया.

मरदह से ओमप्रकाश राजभर ने जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मरदह से जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली. इस अवसर पर उन्‍होंने पत्रकारों को बताया कि जनचेतना साइकिल यात्रा का मकसद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के समर्थन में गरीब, किसान और मजदूर लोगों को जागरूक करना.

मैनेजर सिंह स्मारक से सपाइयों ने ‘अखिलेश यादव फिर से’ का संकल्प दोहराया

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार से आरंभ गांव-गांव संवाद पदयात्रा को रवाना करते हुए मुख्य अतिथि सैय्यदराजा चंदौली के विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अपने नेक उद्देश्यों को लेकर के आप यात्रा शुरू किए हैं. कर्म करें, सफलता आपको अवश्य ही मिलेगी.

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने सुदिष्ट बाबा के दरबार में मत्था टेका

सुदिष्ट बाबा के आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के केंद्र में प्रसिद्ध संत बाबा रामबालक दास जी महाराज द्वारा धर्मध्वजा स्थापित करने तथा फीता काटने के साथ ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का शुभारंभ रविवार को हो गया.

लोगों की जांची सेहत, बांटी मुफ्त दवाइयां

भगत सिंह इण्टर कॉलेज के प्रांगण में छात्र शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं जांच शिविर आयोजन किया गया. इस जांच शिविर में शारदा नारायण हॉस्पिटल के चैयरमैन डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों मरीजों की जांचकर दवा भी वितरित किया गया.

जाम गांव में छह साल की मासूम संग बलात्कार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में रविवार को 10 बजे दिन में एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम के साथ मुंह काला किया और फरार हो गया. डरी सहमी मासूम ने परिजनों को आप बीती बताई. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी की धरपकड़ प्रारंम्भ कर दिया.

दुबहड़ डिग्री कॉलेज में चंदन बने अध्यक्ष, साहिल को 18 मतों से हराया

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में रविवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंदन कुमार यादव ने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी साहिल प्रताप सिंह को 18 मतों से हराकर बाजी मार ली. कॉलेज में कुल 625 मतों के सापेक्ष केवल 224 मत पड़े.

नरहीं पुलिस की घेराबन्दी देख मृत हिरन छोड़ भागे

थाना नरही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कथरिया के पश्चिम दिशा में गाजीपुर जनपद का ग्राम महेन्द स्थित है, दोनो गांवों के मध्य करीब 6-7 किलोमीटर का दीयर इलाका है, जिसमे दुर्लभ प्रजाति के हिरण बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं.

दिव्यांग दौड़ में वंदना और डब्ल्यू रहे अव्वल

विकलांग दिवस पर अनेक विविध कार्यक्रम हुए. पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में पूर्वांचल चेतना समिति राघोपुर रसड़ा के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीएम गोविन्द राजू एनएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने पुरस्कृत किया.

विकास विषयक बैठक कलेक्ट्रेट में 7  को

उत्तर प्रदेश के विकास हेतु शासन के नवीन एजेण्ड़ा 80 कार्यक्रम, 50 लाख से अधिक धनराशि के अपूर्ण परियोजना, जिला योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम, सांसद आर्दश ग्राम योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत हुई उपलब्धि की समीक्षा बैठक 07 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

दुकानदारों ने की डीएम से पूर्व स्थान पर ठेला लगाने की मांग

ठेले पर फल व अन्य सामान बेचने वाले 102 दुकानदारों ने जिलाधिकारी को अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए पुनः चौक क्षेत्र मे ठेला लगाने की अनुमति देने की मांग की है. कहा है कि करीब चार माह पहले ठेला दुकानदारों को चौक क्षेत्र से हटा दिया गया था. इससे उनकी रोजी-रोटी छीन गई है.

भाजपा प्रान्तीय परिषद के सदस्यों का हुआ मनोनयन 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद बलिया जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रो से प्रान्तीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी किया.