जिसे जीव से प्रेम नहीं, वह परमात्मा को भी स्वीकार्य नहीं

जिस जीव को प्रेम नहीं आता, जो स्वयं को बड़ा जपी तपी साधक व पंडित होने का ढोंग रचता है व रोजाना लाखों मनके फेरता हो, उसे परमात्मा कभी स्वीकार नहीं करते. परमधाम डूंहा में आयोजित अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ एवं गीता प्रवचन कार्यक्रम में द्विजानंद ब्रह्मचारी ने यह विचार व्यक्त किया.

कांग्रेसियों ने की सिपाही को बर्खास्त करने की मांग

रविवार को स्थानीय राजपूत नेवरी में कांग्रेस नेता शशिकान्त चतुर्वेदी के कैम्प कार्यालय में कांग्रेस के नगर विधान सभा इकाई की आवश्यक बैठक हुई, जिसकों सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता शशिकान्त चतुर्वेदी ने कहा कि ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के कांस्टेबल द्वारा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के साथ अभद्रता किया गया है, जिसकी निन्दा एवं भर्त्सना की जा रही है.

आखिरी दिन दलपतपुर व कर्णछपरा में लगी चौपाल

सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा एक सप्ताह तक चलाए गए जनसंवाद पद यात्रा के अंतिम दिन रविवार को दलपतपुर व कर्णछपरा में चौपाले लगी. जहां ग्रामीणों ने मनोज सिंह व जनसंवाद यात्रा के सदस्यों का बड़ी ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. इन गांवों में भी निर्धारित प्रपत्र पर लोगों से समस्याएं इकट्ठा की गई.

बहुत जल्द बनना शुरू होगा शहीद स्मारक मार्ग – अंचल

सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा है कि बहुत जल्द बैरिया-सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग बनाने का कार्य शुरू होगा. इस के लिए धन उपलब्ध हो गया है. टेंडर निकाला जा चुका है. टेंडर फाइनल होते ही मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा.

जिलाधिकारी ने रात्रि भ्रमण कर गरीबों व असहायों को दिया कम्बल

शनिवार की रात को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बलिया शहर में भ्रमण कर जरूरतमंद गरीबों व असहायों को कम्बल वितरित किया. इस दौरान अलाव का भी निरीक्षण किया.

बेल्थराबाजार में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत रविवार को नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा स्वामी विवेकानन्द महिला युवा मंडल बेल्थराबाजार के तत्वावधान में 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण बेल्थराबाजार में आयोजित किया गया.

भीषण ठंड व कोहरे की घेरेबंदी पर भारी दिखा मेला का जुनून

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में रविवार को भीषण ठंड व दिन भर कोहरे की घेराबंदी पर मेला प्रेमियों का जुनून भारी दिखा. छुट्टी का दिन होने के चलते मेले में मेला प्रेमियों का रेला उमड़ पड़ा.

अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह को मातृशोक

सिविल कोर्ट बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह की 78 वर्षीया मां राजधरी देवी का निधन रविवार को सुबह तालिबपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर हो गया.

सुरों की महफिल में सपाई दिग्गज टटोलेंगे द्वाबा का ‘दिल’

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा एक सप्ताह तक चलाए गए जनसंवाद पदयात्रा का समापन 12 दिसंबर सोमवार को इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान में होगा. इस उद्देश्य से द्बावा का सबसे बड़ा मैदान आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. इस मैदान कि क्षमता लगभग एक लाख लोगों की है.

जौनपुर में रोडवेज बस व पिकअप की भिड़ंत में गई सात की जान

जौनपुर के आजमगढ़ मार्ग स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात लगभग नौ बजे सवारी से भरी पिकअप व अनुबंधित रोडवेज बस की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रदेश के विकास में अखिलेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी – रिजवी

पुरुषोत्तमपट्टी चट्टी पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी, जिसके मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इलाके का सपना था कि खरीद-दरौली पर पक्का पुल बन जाए, मेरा सपना था, जिसको पूरा सपा के सरकार ने किया.

सब्जी वाले रमेश ने जान पर खेल कर बचाई 30 बच्चों की जान

बक्सर जनपद मुख्यालय के ज्योति चौक पुल के पास सब्जी के बीज बेचने वाले रमेश सिंह उर्फ मंत्री के साहस से तीस बच्चों की जान बच गयी. वाकया सुबह सात बजे का है. वे नहर के किनारे शौच करने गए थे. इतने में उन्होंने देखा नहर की दूसरी तरफ की बस नहर में चली जा रही है. उनको माजरा समझते देर नहीं लगी. बगैर समय गंवाए वे नहर के पानी में कूद पड़े.

पति के बाद बेटा खो चुकी आरती के आंसू थम नहीं रहे

उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर -बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए वाहन दुर्घटना में घायल छात्र आठ वर्षीय अविनाश तिवारी की देर रात इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर का बुझ गया चिराग.

बेरुवारबारी पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी

बेरुवारबारी पुलिस चौकी के ठीक सामने बब्लू गुप्ता की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने ऊपर से टीन शेड हटा कर दुकान से 8000 नगद सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में श्रीराम कथा की शुरुआत

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में शनिवार को श्रीराम कथा की शुरुआत करते हुए पंडित विजय नारायण महाराज ने राम नाम की महिमा, सन्त का महत्व, सन्त महात्माओं का आचरण व उनसे समाज को मिलने वाले दिशा निर्देश पर विस्तार से प्रकाश डाला. पहले दिन प्रवचन सुनने काफी संख्या मे धर्मानुरागी नर नारी इकट्ठा हुये.

संत महिमा का बखान कर मनाया सुदिष्ट बाबा का निर्वाण दिवस

श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को संत सुदिष्ट बाबा का निर्वाण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जुटे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिक्षकों ने संत सुदिष्ट बाबा के समाधि पर मत्था टेका.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति बैरिया में बंदरों का आतंक

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति बैरिया के प्राचार्य अरविंद शास्त्री के अनुसार इन दिनों बंदरों के आतंक से महाविद्यालय में पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

बैरिया के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे मनोज सिंह

सपा जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा शनिवार को दयाछपरा, रामगढ़, दीघार, मूडाडीह, सोनवानी, हल्दी व बेलहरी पहुंची.