क्षेत्र के सोनापाली स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र कोदई पर कई दिनों से लाइन लगाने के बाद भी रुपये न मिलने से नाराज पुरुष-महिलाओ ने मंगलवार को दिन में लगभग 10 बजे नगरा रसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना पर मयफोर्स पहुंचे नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.
मैनपुरी जनपद में आज युवा सांसद तेज प्रताप सिंह ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 86 परियोजनाओं का लोकार्पण एक भव्य कार्यक्रम में मध्य किया. सांसद तेज प्रताप यादव ने इन परियोजनाओं के अतिरिक्त 62 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 22 कार्यों का भी शुभारंभ किया.
लोक साहित्य व संस्कृति के पुरोधा, भोजपुरी के शेक्सपियर का गांव कुतुबपुर काश. स्थानीय सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी के सांसद ग्राम योजना के तहत गोद में होता तो शायद पुरोधा के गांव को तारणहार की प्रतीक्षा नहीं होती. गंगा नदी नाव से उस पर छपरा से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित कुतुबपुर गांव आज भी अंधेरे में है. कार्यक्रमों की रोशनी व राजनेताओं का आश्वासन भी उस गांव को रोशन नहीं कर सका.
जौनपुर नगर के बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में सोमवार को आयोजित कांग्रेस की नोटबंदी के खिलाफ जनाक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार को हटाना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ नवम्बर को नोटबंदी का निर्णय भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं था, बल्कि मजदूरों, गरीब के खिलाफ था.
