30 बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मंगलवार की शाम सूर्यास्त के समय थाना नरही के उप निरीक्षक श्रीकान्त व पुलिस पिकेट भरौली के का. अमरदेव, का.आशीष यादव द्वारा चेकिंग के दौरान रंन्जन कुमार निवासी – ज्योति चौक , जिला- बक्सर बिहार को , एक बोरी में 30 बोतल इम्पीरियल ब्लू ह्विस्की के साथ गिरफ्तार किया गया. उक्त शराब बिहार में शराबबन्दी के कारण चोरी छुपे उत्तर प्रदेश से ले जाई जा रही थी.

Mau Junction

वाद विवाद प्रतियोगिता में विष्णु व मृदुला विजयी

अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद स्तर पर “मानवाधिकार संरक्षण व पुलिस कार्य प्रणाली के मध्य सामंजस्य” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता कराये जाने के अनुपालन में सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में उक्त वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

फत्तेउल्लाहपुर में फैक्ट्री की राख के चलते जीना मुहाल

फत्तेउल्लाहपुर स्थित सुखबीर एग्रो फैक्ट्री का गेट गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. फैक्ट्री से उड़ने वाली राख से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. जिसके कारण सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को भड़क उठा. बाद में फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक इंजीनियर एपी यादव की ओर से आश्वासन दिया गया कि वह इस प्रकरण को जीएम के समक्ष उठायेंगे, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.

साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों के बीच बंटे कंबल

माता कमली देवी फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जंगीपुर क्षेत्र के चक साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों को ठंड से राहत दिलाने के मकसद से कम्‍बल वितरण किया गया.

गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयास से रैन बसेरा की सहूलियत

बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर यात्रियों और गरीबों पर पड़ रहा है. इसी कड़कडाती ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गाजीपुर के सामाजिक संस्‍था गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयासों से लगातार 12वें साल रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें तमाम रेल यात्री और गरीब असहाय लोग जाकर ठंड से राहत पा रहे हैं.

पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास

प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने शुक्रवार को पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया.

जलालाबाद में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट

अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सपा नेता तक सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी स्थिति में तो आमजन की बात करना ही बेमानी है. खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन साहू के जलालाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके कैशियर से पौने सात लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दे दिया.

देवापुर चट्टी सरे शाम बैंक कर्माचारियों संग लूट

मरदह थाना क्षेत्र में लबे सड़क बाइक सवार छह बदमाशों ने एसबीआई के दो कर्मचारियों को लूट लिया. उसके बाद वह पलायित हो गए. यह दुस्साहसिक वारदात शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे देवापुर चट्टी के पास हुई. इस मामले में पीड़ित बैंक कर्मियों ने शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई.

साक्षी रही अव्वल, कंचन व दिव्या भी पुरस्कृत

गाजीपुर वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाय 2016-हाय 2017 शीर्षक कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता तथा रूप सज़्जा प्रतियोगिता का आयोजन शहर के सन्त कबीर पब्लिक स्कूल में किया गया.

प्रतिभावान छात्राओं का त्रिपुरसुंदरी समिति ने किया सम्मान

मां त्रिपुरसुंदरी सेवा सदन समिति रानीगंज द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई व अंग्रेजी स्पीकिंग प्रशिक्षण के एक माह पूरा होने पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गरीब मजलूमों संग पुलिस कप्तान करेंगे नए साल की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण साल के पहले दिन दयाछपरा गांव में होंगे. वहां वह नए साल का उत्सव गरीब मजलूम महिलाओं के साथ मनाएंगे. इस अवसर पर एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा कुछ चिन्हित गरीब महिलाओं में कंबल का वितरण करेंगे, वहीं उनके जीविका के संसाधनों की व्यवस्था के लिए महिलाओं को हुनर सिखाए जाने का श्रीगणेश भी करेंगे.

महिला अस्पताल में 100 बेड के नए भवन का लोकार्पण

नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित भवन सीएमओ कार्यालय और जिला महिला अस्पताल में 100 बेड का आधुनिक भवन का लोकार्पण किया.

बलिया में गर्मजोशी से हुआ नारद राय का स्वागत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत बलिया नगर के विधायक नारद राय का रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत किया गया.

70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय युवा पार्टी

भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी एवं बेरोजगारी तथा अशिक्षा को दूर करने के मुद्दे को लेकर भारतीय युवा पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरेगी.

नगवा में जन जागरूकता अभियान चलाएगी ओडीएफ कमेटी

अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा को शौच मुक्त ग्राम घोषित करने की दिशा में बृहस्पतिवार को ओडीएफ कमेटी की बैठक में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. नमामि गंगे योजना के तहत अब तक 80 फ़ीसदी व्यक्तिगत शौचालय बनाए जा चुके हैं.

दलीय सीमाएं लांघ कर शिद्दत से याद किए गए जगन्नाथ चौधरी

पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी की 17 वीं पुण्यतिथि पर बस स्टेशन चौराहा पर आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें विकास पुरुष व कर्मयोगी की संज्ञा दिया.

एडवोकेट बृजनंदन चौबे को भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में प्रधानाचार्य रवि राय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि एडवोकेट बृजनंदन चौबे के निधन से विद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई हैं. स्वर्गीय बृजनंदन चौबे ने विद्यालय की विकास मे अतुलनीय योगदान दिया था.

बांसडीह में अखिलेश-रामगोविंद समर्थकों ने भी भरी हुंकार

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हाल पर हुई. जोश और जज्बे के साथ सभी ने अपना समर्थन विकास के नाम पर माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रामगोविन्द चौधरी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जहां अखिलेश वहीं रामगोविन्द और हम सभी वहीं हैं.

विमला देवी भाजपा महिला मोर्चा सिकंदरपुर की संयोजक मनोनीत

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मोहल्ला मिल्की में हुई. इसमें 6 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर आयोजित उड़ान कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति तय की गई. साथ ही नगर पंचायत के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी विमला देवी का पार्टी के महिला मोर्चा विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर का संयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई.

बक्सर सेंट्रल जेल से पांच कुख्यात कैदी भाग निकले

बिहार के बक्सर में सेंट्रल जेल से बीती रात पांच कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया. भागने वाले कैदियों में आरा का रहने वाला सोनू पांडेय, उपेंद्र शाह, छपरा का देवधारी राय, मोतिहारी का प्रदीप सिंह और ब्रहमपुर का रहने वाला सोनू सिंह शामिल हैं. इस मामले में तीन वॉर्डन्स को सस्पेंड कर दिया गया है.