बलिया में आठवीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने ठंड व गलन के मद्देनजर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

गंगासागर मेले के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15 घायल

पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे एक महिला समेत छह लोगों की मौत की सूचना है. इसके अलावा 15 लोगों के घायल हुए हैं.

ट्रांसपोर्टर का शव मिला, काशी एक्सप्रेस से युवक गिरा

मेजा थाना क्षेत्र के कठौली गांव के पास हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर चंदापुर गांव निवासी निखिल मिश्र (26 ) का शव मिला. इनका परिवार ट्रांसपोर्टर है.

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे मिठाई-कंबल

बसपा सुप्रीमो मायावती के 61वे जन्मदिन पर बसपा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष उपेन्दर सिंह मुकुंडी एवं बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा बेरुवारबारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मरीजों को फल मिष्ठान एवं कम्बल भेंट किया गया.

टाटा 407 से झोले में कुल 2,47,350 रुपये बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान बैरिया क्षेत्र के माझी पुल बैरियर चांददीयर बैरिया पर स्टेटिक टीम, क्षेत्राधिकारी बैरिया व उनि सुरेन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग किया जा रहा था.

सहतवार में 19 को 21 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधेंगी

सहतवार स्थित स्व. बद्री नाथ सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले कार्यक्रम में 19 जनवरी पंद्रहवी पुण्यतिथि को श्रद्धाजंलि सभा के आयोजन के साथ साथ इस वर्ष से 21 कन्याओं के शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है

सुखपुरा में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 को

सुखपुरा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 जनवरी को 10:00 बजे से विद्यालय में संपन्न होगी. उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह और विभागाध्क्ष संजय शर्मा ने दिया है.

विधानसभा चुनाव में किस ओर होगी राजपूतों की गोलबंदी 

इस बार भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जातीय गोलबंदी की बड़ी भूमिका रहेगी. विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था जैसे नारों के पीछे चुनाव में जातीय प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्हें जोड़ने का खेल वैसे तो लंबे समय से चल रहा है, इस बार भी कुछ ऐसा ही है.

मनियर के दियरा टुकड़ा 2 में आग से भारी तबाही

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियरा टुकड़ा नंबर 2 में शुक्रवार की रात अलाव से निकली चिंगारी से आग लगने से दर्जनों झोपड़ियों सहित कई मवेशी जल कर राख हो गए.

इलाहाबाद, गाजियाबाद और औरैया में दस-दस लाख बरामद

पटना में नाव हादसे में मरने वालो की संख्या 23 हुई. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला नहीं रहे. अवॉर्ड के अखाड़े में आमिर ख़ान की ‘दंगल’ ने सबको चित कर दिया. पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है नवाज शरीफ सरकार. बसपा सुप्रीमो मायावती का आज है बर्थ डे, सेलिब्रेशन में आड़े आ सकती है आचार संहिता.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए विक्रमादित्य पांडेय

दिन शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे जनपद के लोकप्रिय नेता रहे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पाण्डेय की 10वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बापू भवन टाउन हाल में हुआ.

ट्रस्ट ने किया गरीब महिलाओं में कम्बल वितरण

विकास खण्ड बेरूआरबारी की दर्जनों महिलाओं मे चेक लक्ष्मी चेरिटेबुल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. केके सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर कम्बल वितरित किया गया.

मकर संक्रान्ति पर हजारों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

पछुआ हवा के सर्द प्रहार को पराजित करते हुए मकर संक्रान्ति पर हजारों अस्थावानों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लिया. भीषण ठण्ड से लड़ते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रेला शनिवार को तड़के से ही गंगा तट पर पहुंचना शुरू हुआ, जो काफी दिन चढ़ने तक जारी रहा

रसड़ा विधायक को राज्यपाल राम नाईक ने ‌किया बर्खास्त

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग की सलाह पर जनपद के रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी.

चुनाव के मद्देनजर रसड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन तलाशी अभियान के तहत शुक्रवार की शाम कोतवाल अविनाश सिंह एवं एसआई डीके चौधरी ने करीब 25 गाड़ियों का चालान काटकर पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के समीप शनिवार की दोपहर अपने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दंपति ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया.