इलाहाबाद विश्वविद्यालय ही कराएगा प्रवेश परीक्षा

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय ही प्रवेश परीक्षा कराएगा. कॉमन इंट्रेंस में शामिल होने के विवि के प्रस्ताव पर राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ सहमति नहीं बन पाई.

हेड कांस्टेबल प्रोन्नति के शासनादेश को हाईकोर्ट में चुनौती

इससे प्रदेश के करीब नौ हजार हेड कांस्टेबल प्रभावित हो रहे हैं. वाराणसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, इलाहाबाद आदि जिलों में तैनात हेड कांस्टेबलों ने सैकड़ों याचिकाएं दाखिल की है.

बाइक की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा, चालक गंभीर

सिकन्दरपुर – बिल्थरारोड सड़क मार्ग पर हल्दीरामपुर चंद्रशेखर ढाला के समीप मंगलवार के अपराह्न लगभग 4 बजे बाइक के धक्के से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

वोटरों की खामोशी प्रत्याशियों की नींद उड़ा रही है

प्रत्याशी, मतदाता, समर्थक, संबंध, आचरण, हनक, वोट कांट्रैक्टर, वोट कटवा सब पर भारी पड़ रहे हैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र में साइलेंट वोटर. एक-एक कर आए ताबड़तोड़ चुनावो ने मानो बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भोली-भाली मानसिकता वाले मतदाताओं का मन मिजाज सतर्कता में बदल दिया है.

मधुबनी में लगी आग में कई रिहाइशी झोपड़ियां जल कर राख

विकास खण्ड बैरिया के अंतर्गत मधुबनी में मंगलवार को लगभग 3 बजे लगी आग में उक्त गांव के संजय यादव, लछुमन यादव व मनोज यादव कि रिहायशी झोंपड़ियां जल गयी.

खेती और बेटी को बढ़ावा देने की जरूरत – प्रो. योगेंद्र सिंह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति योगेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व के 18 देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है. 25 करोड़ की आबादी भोजपुरी को अपनी मातृभाषा मानती है. बावजूद भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में आज तक शामिल नहीं किया गया, जो सोचनीय प्रश्न है.

बहू के लिए धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह ने मोर्चा संभाला

363 बैरिया विधान सभा के चुनावी समर मे अपनी बहू आसानी सिंह के लिये बैरिया की पूर्व प्रमुख व धनबाद की पूर्व मेयर इन्दू सिंह ने मोर्चा सम्भाल लिया है.

यूपी में भाजपा सरकार के निर्माण में पूर्वांचल निभायेगा बड़ी भूमिका-मनोज सिन्हा

त्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में इस बार पूर्वांचल महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगा. यह बात रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने मंगलवार को जंगीपुर प्रत्‍याशी रामनरेश कुशवाहा के समर्थन में हुई बिरनो की जनसभा में कहा.

मुहम्मदाबाद में टूट गई हैं दलीय सीमाएं – मनोज सिन्हा

अपने तूफानी चुनावी दौरे के तहतं मनोज सिन्‍हा नोनहरा की जनसभा को संबोधित कर देर शाम मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अलका राय के प्रचार के लिए मंगलवार को सोनाड़ी गांव पहुंचे. मंगलवार को रेल राज्य मंत्री की मुहम्मदाबाद क्षेत्र में कई जनसभाओं में कार्यक्रम तय था.

गौसपुर गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए हवलदार महेश्वर राय

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कमसड़ी गांव निवासी सेना के जवान हवलदार महेश्वर राय पुत्र मन्धाता राय का सोमवार को सेना के आरआर अस्पताल दिल्ली मे निधन हो गया. उनका शव पैतृक गांव कमसड़ी में आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया.

गरीबों और किसानों के कल्याण में लग रहा देश का पैसा : राधामोहन

भारत सरकार के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को बलिया के चौरा गांव में फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी के समर्थन में जनसभा किया.

रोड शो में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अमित शाह ने झोंकी ताकत

इलाहाबाद में 23 फ़रवरी को चुनाव है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा-अपनादल गठबंधन और कांगेस- सपा गठबंधन ने रोड शो करके अपनी ताकत झोंकी.

मनोज तिवारी बोले, यूपी हमारा घर और इलाहाबाद आंगन है

गायक, अभिनेता से नेता बने और वर्तमान में दिल्ली दक्षिणी से भाजपा सांसद व भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को बारा, कोरांव और प्रतापपुर के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में उतरे.

अमित शाह बोले, आप विधायक नहीं, भविष्य भी चुन रहे हैं

भाजपा और अपना दल गठबंधन की ओर से आयोजित रोड शो में भाग लेने मंगलवार को पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शहर पश्चिमी क्षेत्र में पहुंचने पर इस क्षेत्र के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के बारे में कहा कि आप लोग यहां से सिर्फ विधायक नहीं बना रहे हैं, बल्कि भविष्य का निर्धारण कर रहे हैं.

डॉ. रंजना वाजपेयी सपा से निकालीं गईं

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना वाजपेयी को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में काम करने और पार्टी विरोधी अन्य कामों में संलिप्त होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुआ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

बिजली के तार से लगी आग में पांच झोपड़ियां राख

डूहां गांव में बिजली के तार से लगी आग में पांच झोपड़ियों सहित हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया. साथ ही आग की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई.

बाइक के कागजात न दिखा पाने पर सर फोड़ दिया

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र मे रविवार को दिन मे वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक युवक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया. इससे युवक का सिर फट गया. युवक का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है.

ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, रौंद दिया

खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़या ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक सवार की मौत मौके पर हो गई. उसके साथ मे एक बालिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई.