भावरकोल में आपसी रंजिश में युवक के सीने में मारी गोली

गाजीपुर के थाना भावरकोल के खरडीहा गांव में शनिवार को संतोष राय (38) वर्ष शाम के वक्त अपने नित्य क्रिया से निपट खेत से वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही दो लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर कर गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए.

योगी की ताजपोशी पर जश्न में डूबा सुखपुरा, हार्ट अटैक से युवक की मौत

मुख्यमंत्री के रूप में सांसद योगी आदित्यनाथ की अधिकृत घोषणा के बाद कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल के समीप के युवक शनिवार की रात पटाखे छोड़ रहे थे. इसी बीच समर बहादुर सिंह उर्फ झींगुर (32) पुत्र कामता सिंह को दौरा पड़ा और वहीं गिर कर बेहोश हो गए.

19 मार्च 2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

प्रत्येक न्याय पंचायत में स्थापित होंगे फार्म मशीनरी केन्द्र : टीपी शाही 

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत ग्राम स्तर पर फॉर्म मशीनरी बैंक केंद्र की स्थापना होगी. इसके लिए कार्ययोजना प्राप्त हुई है.

मिश्रौली के कोटेदार के बेटे का शव रेल ट्रैक पर मिला

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम युवक की रेल ट्रैक पर मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मिश्रौली गांव के कोटेदार रामजी मिश्र के पुत्र की लाश पास ही के गांव छाता के करीब रेलवे ट्रैक पर पड़ी होने की सूचना मिली तो हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा.

शिक्षक विनोद कुमार सिंह का असामयिक निधन, शोकसभा

ब्लाक संसाधन केन्द्र बेलहरी पर शिक्षकों की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें समायोजिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. वे प्राथमिक विद्यालय हृदयचक पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रसिथ थे. इनका इलाज वाराणसी एवं बाद में नई दिल्ली में चल रहा था. शोकसभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया.

दयाछपरा गांव के सचिव संजय सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा किनारे 41 गांवों को ओडीएफ बनाने का अभियान तेज हो गया है. जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग को निर्देश दिया कि 31 मार्च से पहले इन गांवों में शौचालयों के लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति हो जानी चाहिए.

जिलाधिकारी को उमावि देवकली परिसर में मिली नकल सामग्री

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में स्कूलों पर भ्रमण कर परीक्षा की शुचिता को जांचा. केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश देते रहे कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई तो जेल जाने की भी तैयारी रखें.

2,74,782 परीक्षार्थियों में से 16,486 अनुपस्थित

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परिषदीय छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा शनिवार को सभी विद्यालयों में शुरू हुई, जिसमें लगभग 2,58,296 परीक्षार्थी शामिल हुए.

योगी आदित्यनाथ के समर्थकों की बांछें खिलीं

गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे बड़े सूबे की कमान मिलते ही रसड़ा नगर व सुखपुरा सहित ग्रामीण अंचलों में मिष्ठान वितरित कर देर शाम तक कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ख़ुशी का इजहार किया.

पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान सुशील सिंह का निधन

स्थानीय विकास खण्ड स्थित पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान एवं रेवती इण्टर कॉलेज के शिक्षक सुशील सिंह (58) की मृत्यु उनके पैतृक गांव अघैला में हो गई. प्रधान के निधन के बाद अघैला, पचरूखा सहित इण्टर कालेज रेवती में शोक की लहर दौड़ गयी.

राघोपुर में खड़े ट्रक से जा भिड़ा टेम्पो, आधा दर्जन घायल

रसड़ा – नगरा मार्ग पर राघोपुर स्थित बंद पेट्रोल के समीप खड़ी ट्रक में शुक्रवार की रात्रि सवारी से भरी टेम्पू जा भिड़ी. जिसमे सवार आधे दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल हो गए.

कुरेम गांव में रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, आधा दर्जन घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव में शुक्रवार की रात में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जमकर चले लाठी डण्डे के संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हो गए.

बैरिया, सुखपुरा, घोड़हरा व रेवती में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

भाजपा की जीत से गदगद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैरिया, रेवती और सुखपुरा समेत पूरे जिले में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और लोंगो के बीच मिठाइयां बाटीं.

किशोर चेतन व सीसोटार में दर्जन भर झोपड़ियां राख

किशोर चेतन गांव में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दर्जनों रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमें रखे हजारों के सामान जल कर राख हो गए. उधर, सीसोटार के दलित बस्ती में शनिवार को देर शाम आग लगने से झोपड़ी सहित हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गए.

अबूझ हालात में मरी विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के नेहता गांव में विवाहिता की चार दिन पूर्व रहस्यमय हालात में मौत को लेकर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.