पर्यावरण दिवस पर जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के द्धारा विशाल पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया. इस दरम्यान प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने नेतृत्व में संस्थान की छात्राओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
रसड़ा लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर गांव के समीप मिर्जापुर मोड़ पर सोमवार की रात्रि 10 बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए.
एचडीएफसी बैंक शाखा रसड़ा में गत तीन वर्ष पूर्व एक ग्राहक के साथ गबन के मामले में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक व कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया. किन्तु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी.
सोमवार को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. पर्यावरणविद जहाँ विश्व समुदाय को पर्यावरण के संरक्षण पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने की अपील किये तो वही ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए पूर्वदशम्, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षण संस्थानों के नामित नोडल अधिकारियों का जनपद स्तर पर एक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन 8 जून को होगा.
हिंदू युवा वाहिनी बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी ब्लाक इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
ठाकुरबाड़ी मुहल्ला निवासी भाजपा नेता व समाचार पत्र अभिकर्ता राजेश कुमार गुप्ता के पिता लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (75) की रविवार की रात्रि में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया.
कोतवाली थानाक्षेत्र के रेखहां गांव में रविवार की रात्रि 11 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया. जिसमे एक पक्ष के ही सात लोग घायल हो गये.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपूरा मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्के से पैदल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली एवं शव को कब्जे में ले लिया.
मॉडल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ ने सोमवार को एक लावारिस बैग में अवैध शराब संग बियर के 10 केन बरामद किए. आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बैग को सील कर आबकारी विभाग को सौंप दिया.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की सीकियां चट्टी के समीप शनिवार की रात में आभूषण व्यवसायी से हुई मारपीट और कथित लूट की घटना ने इलाकाई लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
बैरिया (बलिया) थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर कमांडर जीप की चपेट में आकर घायल ट्रक चालक श्यामसुंदर (45 वर्ष) को परिजनों ने मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
क्षेत्र के फरसाटार जामा मस्जिद मोतवल्ली डा. गैरुलाह के सौजन्य से उनके आवास पर शनिवार के शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया. रोज़ा इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली