कर्मचारियों के आवास सम्बन्धित जांच के लिये बैरिया ब्लाक पर पहुंचे डीडीओ

विकास खण्ड कार्यालय पर गुरुवार को जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान देखा कि पूर्व में दिए आदेश के बावजूद कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है.

10 ट्रैक्टर ट्रॉली तक मिट्टी काटकर कोई भी व्यक्ति ले जा सकता है – विधायक

बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि गंगा व घाघरा के सभी कटान  स्थलों पर कटानरोधी कार्य के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है.

मकबरा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

पंदह गांव में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात में प्राचीन मकबरा के गुंबद तोड़ दिया, जिससे गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में कमर इकबाल अंसारी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.

कायदे कानून ताक पर रख धड़ल्ले से चल रही हैं स्कूल के नाम पर दुकानें

शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की बाढ़ आई हुई है. ग्रामीण इलाकों में दर्जनों स्कूल ऐसे हैं, जिनकी कोई मान्यता नहीं.

योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नेहरू युवा सेवा समिति कीकोढ़ा के तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय पंदह के डवाकरा हाल में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 5 दर्जन लोगों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

कीकोढ़ा गांव में निकला महावीरी झंडा जुलूस

कीकोढ़ा गांव में रविवार को महावीरी झंडा का जुलूस निकाला गया, जिसमें दर्जनों अस्त्रधारी युवकों ने भाग लिया. गांव के काली स्थान से दोपहर में निकला जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते संदवापुर गांव तक गया.

राशन वितरण में धांधली की शिकायत, सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड नंबर 24 के सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ़ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से भेंट कर कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में की जा रही धांधली के खिलाफ उन्हें ज्ञापन सौंपा.

मोबाइल टॉवर की बैटरियों पर चोरों ने किया हाथ साफ

कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित मोबाइल टॉवर के बैटरी बैंक को चोरों ने मंगलवार की रात्रि में उड़ा दिया. चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

ट्रक ने ली बुजुर्ग की जान, तीन अन्य घायल

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए. इनमें एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

लड़कियां तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रोजगार से जुड़ेंगी तो समाज का भी विकास होगा

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के प्रशिक्षण हाल में आवासीय हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया.

कैजुअल टेलीकाम कांट्रैक्टर वर्कर्स ने बैठक कर जताया आक्रोश

टेलीफोन एक्सचेंज के प्रांगण में टेलीकाम कैजुअल कांट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मजदूरों के छः सूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया गया.

बांसडीह में किशोरी संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैगरेप किया. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दिघार विद्युत उपकेन्द्र की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

रेवती थानान्तर्गत दिघार में स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के पास के ग्राम समाज की अवैध ढंग से कब्जा की गयी जमीन को बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

बेलहरी में श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय रात्रि कालीन मैच 29 जून 2017 दिन गुरुवार को स्वर्गीय नमो नारायण सिंह जी के स्मारक स्थल के बगल में बीज गोदाम पर खेला जाएगा.

राष्ट्रीय लोक अदालत 8 को

08 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी चर्तुभुजी नाथ गुप्ता ने सभी पीठासीन अधिकारी व राजस्व न्यायालय से कहा है कि अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित चिन्हित वादों को निस्तारण कराने हेतु सूचना रेवेन्यु सॉफ्ट की वेबसाइट पर तत्काल दर्ज करा दें, ताकि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराया जा सके.

अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी से सम्बन्धित बैठक विकास भवन में आज

जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम के निर्देश पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 06 व 07 जुलाई को आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी से सम्बन्धित बैठक मुख्य विकास अधिकारी संन्तोष कुमार की अध्यक्षता में 29 जून को सुबह 10 बजे विकास भवन सभाकक्ष में होगी.

छाता गांव में आबकारी टीम का छापा, शराब व लहन बरामद

थाना क्षेत्र के छाता गांव में बुधवार को सदर आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ला की संयुक्त टीम ने छाता निवासी अवैध शराब निर्माता मुन्ना राजभर के यहां छापा मारकर लगभग 35 लीटर शराब और भारी मात्रा में लहन पकड़ा.

श्रीकांत शर्मा ने महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन ’181’ का किया शुभारम्भ

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट में महिला आशा ज्योति लाईन 181 का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है.