सीएचसी सिकंदरपुर के गेट के सामने हल्की बारिश में भी फजीहत

हल्की बारिश आने पर भी स्थानीय सीएचसी के सामने पानी लग जाने से इलाज हेतु अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शहर छोड़ी चल गंउवें, चलि के कर किसानी सजना

कवियत्री व अभिनेत्री राधिका तिवारी ने पूर्वांचल की युवतियों के दिलों में रंगमंच और साहित्य का सपना पैदा किया, जिससे इस रुढिवादी इलाके की अनेक महिलाएं अभिनय, गायन के क्षेत्र में आगे निकली. 

चक गिरधर में शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ प्रधान पद के लिये उपचुनाव

बैरिया विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकगिरधर में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ.

30/06/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

सर्राफा दुकान के ताले चटका चोर आलमारी उठा ले गए, खिड़की उखाड़ घर खंगाल दिया

बिल्थरारोड नगर में सर्राफा दुकान के ताले चटका चोर आलमारी उठा ले गए, उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गाजियापुर में खिड़की उखाड़कर नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया. 

ढाई साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज, फंदे पर लटका शव मिला

सदर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला में गुरुवार की रात संदिग्घ परिस्थितियों में अमृत सिंह (29) निवासी कपूरी ने फांसी लगा कर खुदकशी कर ली. इससे परिवार में कोहराम मच गया. युवक बनकटा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था.

रसड़ा एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ता

तहसील परिसर में  तहसील अधिवक्ता संघर्ष समिति के तत्वावधान में उपजिलाधिकारी रसड़ा के स्थानांतरण की मांग को लेकर चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन चौथा दिन भी जारी रहा

पचरूखा में उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस का रूट मार्च

पचरूखा ग्रामसभा में उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार के दिन स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दुबे तथा सीओ बांसडीह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया.

सर्प दंश -मासूम बालक समेत दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र के चंदायर बलीपुर में बुधवार की रात सर्प ने एक मजदूर को डस लिया. आसपास के लोगों ने मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया.

बांके बहादुर सिंह पीजी कॉलेज में अंक पत्र उपलब्ध

बांके बहादुर सिंह पीजी कॉलेज, मुजौना, तुर्तीपार के बीए भाग तीन के छात्रो का अंकपत्र विद्यालय पर उपलब्ध हो गया है. संबंधित छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर आकर कार्यालय से अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को उचित मार्ग दर्शन की जरूरत – मृत्युंजय तिवारी

रेवती क्षेत्र के ग्रामसभा छेड़ी में शुक्रवार की शाम जेपी कोचिंग सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी ने किया. कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

अब कब चेतेंगे! खूब मिटाया हमने-तुमने, पानी यूं नादानी में, नहीं बचा धरती पर पानी, बहा व्यर्थ बेईमानी में

जल और जीवन का चोली दामन का साथ है. हमें जीवित रहने के लिए जल तो चाहिए ही प्रकृति प्रदत्त इस जल को संचित करने की व्यवस्था भी हमें ही करनी पड़ेगी.

जमीन जल चुकी है, आसमान बाकी है, किसानों का अभी इम्तहान बाकी है

मौसम की बेरुखी से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है. विगत कई वर्षों से सूखा की मार झेल रहे इस वर्ष भी बरसात न होने से  किसानों प्रकृति की दोहरी मार झेलने पर विवश हैं. रसड़ा क्षेत्र स्थित नहरों में भी पानी नदारद है.

सम्भावित बाढ़ से निपटने को एनडीआरएफ टीम ने की प्लानिंग

सम्भावित बाढ़ के प्रति आम जनता को राहत पहुंचाने के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह गम्भीर है. इसके लिए एनडीआरएफ वाराणसी की टीम गुरुवार को डीएम, एडीएम के साथ बाढ़ की स्थिति में पीड़ित गांवों तक पहुंचने की प्लानिंग की.   

अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी की तैयारी की हुई समीक्षा

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित तिथि 06 एवं 07 जुलाई को आफिसर्स क्लब बलिया में आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के सम्बन्ध में विकास भवन सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी संन्तोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. 

आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी सम्बन्धी दी गयी जानकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में टीडीएस (स्रोत पर कर की कटौती) विषयक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सभी आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी से जुड़ी बातों को बताया गया.

युवा निर्वाचकों के पंजीकरण का शुभारंभ पहली को टीडी कॉलेज में

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम द्वारा निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए 01 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के सभाकक्ष में पंजीकरण का शुभारम्भ किया जाएगा.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषयक बैठक पहली को

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू किये जाने की अधिसूचना से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई को अपरान्ह 04 बजे जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में होगी.

सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश 

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश परिवहन विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों को दिया. कहा लोग जागरूक होंगे व यातायात नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से घटनाएं कम होंगी.

पहली को इन मतदान केन्द्रों पर होगा पंचायत उप निर्वाचन 

विकास खण्ड़ों के ग्राम पंचायत में प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त स्थान/पदो पर 01 जुलाई को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा.