युवकों ने श्रमदान कर खपड़िया बाबा के आश्रम में की साफ सफाई

स्वच्छ भारत अभियान के क्रम में युवकों के दल ने बुधवार को श्रीपालपुर खपड़िया बाबा के आश्रम में अभियान चला कर साफ सफाई किया.

अनिल कुमार चतुर्वेदी ने बांसडीह एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया

बांसडीह के उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक का तबादला बैरिया के लिए हो गया है. उनकी जगह सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार चतुर्वेदी को बांसडीह का उपजिलाधिकारी बनाया गया है

04/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

कस्तूरबा बालिका विद्यालय में गंदगी का अम्बार, बीएसए की लग गई क्लास

मंगलवार को सीयर के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय परिसर में गंदगी का अम्बार देख जिलाधिकारी बिफर पड़े. उन्होंने बीएसए की क्लास ले ली.

तुर्तीपार में मिलीभगत से रेलवे की जमीन का पट्टा कर दिया!

तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता, अवैध कब्ज़ा, सरकारी योजनओं में भ्राष्टाचार आदि के सर्वाधिक मामले प्रस्तुत किए गए.

सहतवार नगर पंचायत में घरों से कूड़ा कलेक्ट करने की योजना शुरू

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहतवार नगर पंचायत में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठाने को लेकर नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सर्प दंश से ठेकहा लोकधाम की युवती की मौत

कोतवाली क्षेत्र के ठेकहा लोकधाम में अपने घर की लेपन कार्य करते समय युवती को सर्प ने डंस लिया. परिजन अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे ही युवती ने दम तोड़ दिया. 

सिकंदरपुर में जीप चालक ने झांसा देकर यात्री को लूटा

बेल्थरा मार्ग के बाजार मार्ग के समीप सोमवार की शाम जीप सवार बदमाश झांसा देकर किसान का नकदी व सामान लेकर फरार हो गया. घटना के बारे में किसान ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.

दो टुकड़े में कटा अज्ञात युवक का शव मिला, आंखें नदारद

भीमपुरा थाना क्षेत्र के क्रिडिहरापुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी फाटक के समीप मंगलवार को रेल पटरियों के मध्य दो टुकड़ों में कटे लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

मोबाइल चार्ज करते समय करेंट की चपेट में आए किशोर की मौत

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (सकरपुरा) गाँव में मोबाइल चार्जिंग करते वक्त करेंट की चपेट में आए एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 506 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दोपहर चांददियर पुलिस चौकी पर जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक पर बिहार पूर्णिया के लिए जा रहे लगभग 40 लाख रुपए मूल्य की 506 पेटियों में भरी 6792 सीसी अंग्रेजी शराब पकड़ी है.

खैरा निस्फी गांव में शौचालय निर्माण के नाम पर गोलमाल

नगरा ब्लाक क्षेत्र के खैरा निस्फी ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर हुए लाखों रुपये के कथित गोलमाल प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है.

दो रुपये में एक लीटर, पांच रुपये में पांच लीटर शुद्ध पानी बलिया स्टेशन पर हफ्ते भर में

मॉडल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को दो रुपये में एक लीटर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर वाटर वेंडिंग मशीन लग गई है.

जिलाधिकारी ने पोषण मिशन के कार्याें की समीक्षा की

कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पोषण मिशन की समीक्षा जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की. उन्होंने इसकी प्रगति के बाबत पूछताछ की. सचेत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, लिहाजा इसमें थोड़ी भी लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई होगी.

जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को दिये जरूरी टिप्स

सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये.

जिलाधिकारी ने जीएसटी के क्रियान्वयन के लिए बनाये 7 नोडल अधिकारी

जीएसटी के सफल क्रियान्वयन तथा व्यापारियों, उद्यमियों की कठिनाइयों के निराकरण के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने वाणिज्य कर विभाग के ही सात अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है.

राष्ट्रीय लोक अदालत 08 को

अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीर कनेडी लाल ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 08 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय प्रागंण में किया जा रहा है.

बिना आधार कार्ड एवं बैंक खाता के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न करें

शिक्षण संस्थाओं/मदरसों तथा सभी छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि केन्द्र पुरोनिधानित सभी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन हेतु अपने बैक खाते के साथ आधार कार्ड बनवा लें

बांसडीहरोड के गांव में किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत उसने थाने पर पुलिस से की है.

03/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.