बलिया। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं/मदरसों तथा सभी छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि केन्द्र पुरोनिधानित सभी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन हेतु अपने बैक खाते के साथ आधार कार्ड बनवा लें, बिना आधार कार्ड एवं बैंक खाता के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न करें. केन्द्र पुरोनिधानित आवेदन प्री- मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम-मिन्स छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 01 जून से 31 अगस्त, 2017 तक निर्धारित किया गया है.
बिना आधार कार्ड एवं बैंक खाता के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न करें

