वाहनों की चेकिंग के दौरान मिले एक लाख नगद

news update ballia live headlines

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना अंतर्गत जनाड़ी ग्राम के सम्मुख राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप सरसों की खली एवं अलसी की खली लदी हुई गाड़ी के साथ एक लाख रुपये नगद के साथ लल्लू यादव नीरू पुर निवासी थाना हल्दी के पास से जप्त किया गया.

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस बात की सूचना जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रेषित कर दी गई है. ताकि पैसे का पूरा पुलिया बताए जाने के बाद उच्च अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाएगा. वाहनों की जांच करने के दौरान यह पिक अप के साथ बलिया से बैरिया की तरफ जा रहे थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट )