Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार के दिन हल्दी थाना परिसर में थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने अपील की कि सभी लोग मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाएं। व्यसनों से बचें,कोई नई परंपराएं न शुरू की जाए। पुरानी जगह पर जहां-जहां ताजिया रखे जाते हैं, वहीं पर रखे जाए। जिस रास्ते से जुलूस निकलता रहा है उसी रास्ते से जुलूस निकाला जाए।
उन्होंने क्षेत्र वासियों से इस पर्व पर सहयोग करने की अपील की। कहा कि झंडों की ऊंचाई तय मानकों से अधिक न हो। मोहर्रम पर जुलूस के दौरान किसी भी अस्त्र शस्त्र जैसे तलवार ,चाकू आदि का प्रदर्शन न करे।किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही उपस्थित लोगों से त्यौहार के समय होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई।
इस मौके पर बसुधरपाह चौकी प्रभारी औरंगजेब ख़ाँ,उपनिरीक्षक बालाजीत सिंह,उपनिरीक्षक कुलदीप,तन्वेज अली,रोजाद्दीन,मु० रजबुद्दीन,शहाबुद्दीन अंसारी,इस्लामुद्दीन अंसारी,प्रधान प्रतिनिधि भरसौता मनीष सिंह,पूर्व जिला पंचायत अनिल सिंह,संतोष पांडेय सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


