Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • नगर निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न, फर्जी मतदाता गये जेल
  • Uncategorised

नगर निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न, फर्जी मतदाता गये जेल

प्रशासन व पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी मुस्तैदी से डटे रहे
General Desk 26 November, 2017 1 minute read

बलिया। जिले की दो नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों में निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ. इस दौरान प्रशासन व पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी मुस्तैदी से डटे रहे. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के साथ चल रही भारी पुलिस बल द्वारा मतदान केंद्र के अगल बगल जुट रही भीड़ को लगातार भगाये जाने का क्रम जारी रहा. अधिकारियों पूरे दिन गतिशील रहे. इस दौरान संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर विशेष निगहबानी की गयी.


मनियर में दो फर्जी मतदाता गिरफ्तार

मनियर में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा. ये दोनों फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वोट देने पहुंचे थे. अपने भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी हर बूथों पर कुछ मतदाताओं के आईडी लगातार चेक कर रहे थे. बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह के बाद जब वे मनियर पहुंचे तो वहां प्राथमिक पाठशाला मनियर पर देवापुर निवासी राहुल पुत्र विक्रम व अभय वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा पर शक हुआ. इनके आधार कार्ड की जांच कराई तो फर्जी मिला. इस पर दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया. इससे पहले रेवती में भी कुछ युवक-युवती, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम थी, इनको भी जिलाधिकारी ने पकड़ कर वापस भेज दिया. हिदायत भी दी कि ऐेसे मतदाता आएं तो इनकी गहन जांच की जाए.

संवेदनशील जगहों पर उड़ाया गया ड्रोन कैमरा
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम छतों पर या उंचाईयों पर की गतिविधियों को जांचने के लिए ड्रोन कैमरा साथ लेकर चल रहे थे. संवेदनशील बूथों पर इस कैमरे को उड़ाकर छतों पर की गतिविधि को देखा जा रहा है. बैरिया, रेवती, मनियर समेत अन्य कस्बों में यह कैमरा उड़ा और स्क्रीन पर डीएम-एसपी की नजर बनी रही.

38 केंद्रों पर हुई वेबकाॅस्टिंग

नगर निकाय चुनाव के दौरान कुल 38 केंद्रों पर आयोग की नजर बनी हुई थी. इन केंद्रों पर वेबकाॅस्टिंग के जरिए सीधा प्रसारण किया जा रहा था. नगरपालिका बलिया के 4 व रसड़ा के तीन मतदान केंद्रों पर सीधा प्रसारण किया गया. इसी तरह नगर पंचायत बांसडीह व मनियर के चार-चार केंद्र, सहतवार व बेल्थरारोड के पांच-पांच केंद्र, सिकंदरपुर के दो, बैरिया के 6 केंद्र, रेवती के तीन व चितबड़ागांव के दो केंद्रों पर वेब कैमरे से नजर रखी गयी. वेबकाॅस्टिंग के दौरान मतदान केंद्र के अंदर कर्मचारियों के कार्यों से लगायत अन्य गतिविधियों पर आयोग की नजर थी. इस दौरान मत की गोपनीयता का विशेष ख्याल रखा गया था. इसलिए कैमरा का फोकस मतपेटी के आसपास भी नही था. वेबकाॅस्टिंग की मानिटरिंग विकास भवन सभागार में एनआईसी के अधिकारी व ईडीएम अभिजात सिंह कर रहे थे.

हर निकायों पर रही डीएम-एसपी की नजर

हर निकायों की शांति व्यवस्था पर डीएम-एसपी की नजर रही. दिन भर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम मोबाइल से सभी निकायों की गतिविधि जानते रहे. इस दौरान जहां कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिली, तत्काल सम्बन्धित सुपर जोनल, एडिशनल जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट को सूचित करते रहे. वहीं एसपी अनिल कुमार भी अपने पुलिस अधिकारियों को पूरे दिन दिशा निर्देश देते रहे. आखिर इसी मुस्तैदी का नतीजा रहा कि नगर निकाय चुनाव सभी जगह सकुशल सम्पन्न हो गया.

निर्वाचन प्रेक्षक ने भी लिया जायजा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नियुक्त प्रेक्षक डाॅ हरिओम ने भी भ्रमण कर चुनाव का जायजा लिया. उन्होंने भ्रमण की शुरूआत बलिया नगरपालिका से की. वहां कुछ मतदान केंद्रों का जायजा लेने के बाद क्रमशः चितबड़ागांव, रसड़ा, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह पहुंचे. प्रत्येक नगर पंचायतों में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मतदान से सम्बन्धित पूछताछ करते रहे.

कमिश्नर-डीआईजी भी रहे जिले में

निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर कमिश्नर के रविन्द्र नायक व डीआईजी विजय भूषण भी जिले में रहे. अधिकारी द्वय ने भी भ्रमण कर तथा डीएम-एसपी से सम्पर्क में रहकर हर स्थिति की जानकारी लेते रहे. कमिश्नर-डीआईजी की।मौजूदगी से सभी अधिकारी मुस्तैद रहे. किसी भी प्रकार की सूचना पर लगातार सक्रिय रहे.

Post navigation

Previous: रेवती में 20488 के सापेक्ष 14066 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Next: 16 अध्यक्ष और 84 सभासद पद के उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटिकाओं में बन्द

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.