Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • जिला जवार

सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग बलिया. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन "उत्तम पोषण, उत्तर प्रदेश रोशन" थीम के साथ 01 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होना है. इसके दृष्टिगत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
सेंट्रल डेस्क 5 September, 2023 1 minute read
MP and District Magistrate participated in the National Nutrition Month campaign program
सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

बलिया. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन “उत्तम पोषण, उत्तर प्रदेश रोशन” थीम के साथ 01 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होना है. इसके दृष्टिगत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त में कहा कि इस जिले में मोटे अनाज की भरपूर संभावना है. इसलिए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मोटे अनाज अच्छे विकल्प हैं.

उन्होंने कुपोषित बच्चों को मोटे अनाज से बनी खीर खिलाने का सुझाव दिया. उन्होंने मोटे अनाजों में कोदो को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कोदो को आहार के रूप मे लेने से शुगर की बीमारी नहीं होती है. उन्होंने मोटे अनाज के अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को धन्यवाद दिया. सांसद जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बच्चों में कुपोषण कम करने के लिए मोटे अनाज के प्रयोग के बारे में सुझाव मांगे.

MP and District Magistrate participated in the National Nutrition Month campaign program

बोले जिलाधिकारी
बलिया. अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , सहित राष्ट्रीय पोषण मिशन में शामिल सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो, वे अपना महत्वपूर्ण समय जरूर देते हैं. वे जिले के किसानों कि आय बढ़ाने, किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने की सलाह देते हैं. अक्टूबर माह से जिले में मक्के और बाजरे को क्रय किया जाएगा. जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि जनपद में कुछ ऐसे अच्छे कार्य हो, जैसे कुपोषित बच्चों के लिए मोटे अनाज का प्रयोग, जो प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए नजीर बने.

राष्ट्रीय पोषण माह की जन जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आम लोगों के बीच कुपोषित बच्चों के प्रति जागरूकता के लिए इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी. इस वैन के पीछे आम जनमानस में कुपोषित बच्चों के प्रति जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हाथ में पोस्टर लेकर रैली निकाली.

राष्ट्रीय पोषण अभियान की दिलाई गई शपथ
बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई एवं शपथपत्र पर हस्ताक्षर भी किए. शपथ इस प्रकार है. “आज मैं भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देता हूं. राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मैं हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाऊंगा/ पहुंचाऊंगी.

सही पोषण का अर्थ कर साफ पानी और सही प्रथाएं. मैं पोषण अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाऊंगा/ बनाऊंगी. हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी. इस जन आंदोलन से मेरे भारतीय भाई और बहन एवं सभी बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे.

गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा दो बच्चियों परी और सुरभि का अन्नप्राशन संस्कार एवं तीन गर्भवती महिलाओं, ममता गुप्ता, पूजा और ममता देवी का गोद भराई संस्कार संपन्न किया गया.
इस कार्यक्रम के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के० एम० पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार भाजपा मंत्री वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव व डीजीपी का शव यात्रा निकल किया विरोध
Next: बलिया में घाघरा नदी का कटान हुआ तेज, अपना ही आशियाना उजाड़ रहे लोग

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.