Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • समाधान दिवस पर संगठन व दल के फरियादी अधिक, पिछड़ जाते जन सामान्य
  • Uncategorised

समाधान दिवस पर संगठन व दल के फरियादी अधिक, पिछड़ जाते जन सामान्य

130 मामलों में सिर्फ़ 20 का ही हुआ तुरन्त निस्तारण
General Desk 16 January, 2018

130 फरियाद दाखिल, 20 का हुआ त्वरित निस्तारण

बैरिया (बलिया)। स्थानीय तहसील के बहुप्रतिक्षित मुख्य तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अपरिहार्य कारणों से नहीं उपस्थित हो सके. जिस सूचना से तहसील पर आए पीड़ितों में निराशा देखने को मिली.

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार के अध्यक्षता में चले समाधान दिवस पर आम फरियादियों से अधिक भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी, यूथ क्लब, गोंड महासभा सरीखे संगठनात्मक फरियादियों की भीड़ रही. जो आम फरियादियों को पीछे छोड़ आगे अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने खड़े दिखे. गोंड महासभा ने गोड़ जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए समाधान दिवस पर ही प्रार्थना पत्र दिया, यूथ क्लब व हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने प्राथमिक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां पर 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता के लिए हल्ला किया और प्रार्थना पत्र दिया. वहीं आम लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर समाधान दिवस पर कतार लगाकर खड़े रहे.

उक्त समाधान दिवस में कुल 130 मामले आए, जिसमें केवल 20 का मौके पर निस्तारण हो सका. शेष को संबंधित विभागों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया.

7 टीमें तुरन्त मौकों पर जांच व निस्तारण के लिए भेजी गई. इसी दिवस पर तहसील क्षेत्र के 30 अग्निपीड़ितों में कम्बल वितरित किया गया.

सोनबरसा की दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता एसपी अनिल कुमार के सामने दोनों हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती देखी गई, वह कह रही थी साहब एफआईआर के बाद अब दबंग धमका रहे हैं कि सुलह कर लो, वरना जान से जाओगी. एसपी ने इस मामले पर विशेष ध्यान देने का निर्देश बैरिया पुलिस को दिया.

नारायणगढ़ में इण्टरमीडिएट कालेज के सामने की ग्राम समाज की जमीन पर मड़हा आदि लगा लेने का मामला भी समाधान दिवस में उठा. तमाम आदेश निर्देश के बावजूद अतिक्रमण न हटाने की शिकायत की. अधिकांश मामले पुलिस, राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बेसिक शिक्षा,पेयजल, नलकूप, सड़क विभागों से सम्बंधित थे.
उक्त समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, अल्प संख्यक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी खंड विकास अधिकारी व सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

लगता है बेंच लेकिन नहीं बैठता कोई

लगभग हर मुख्य तहसील समाधान दिवस पर तहसील के निचले तले पर स्वास्थ्य, बिजली व परिवहन विभाग का बेंच लगता है.स्वास्थ्य व बिजली विभाग के लोग तो तहसील के सभागार में मिल जाते हैं, लेकिन परिवहन विभाग के लोग नहीं मिलते. चार साल पहले इसी बेंच पर उक्त दिवस पर परिवहन विभाग के कर्मचारी निर्धारित प्रपत्र जमा कराकर अगली बार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बना कर यहीं दे देते थे. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता. बेंच सूना रहता है.

Tags: बैरिया समाधान दिवस

Post navigation

Previous: बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरण
Next: सपा का बूथ स्तरीय बैठक 18 जनवरी को

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.