Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • गणतन्त्र दिवस पर बलिया में विविध
  • Uncategorised

गणतन्त्र दिवस पर बलिया में विविध

गणतन्त्र दिवस पर बलिया में विविध
General Desk 28 January, 2019 1 minute read

सजावट में लोनिवि को मिला प्रथम स्थान

बलिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों की सजावट की प्रतियोगिता हुई. इसके लिये बीएसए सन्तोष राय, सेनानी रामविचार पाण्डेय, शिवकुमार सिंह कौशिकेय, अधिशासी अभियंता जल निगम कायम हुसेन, अफसर आलम की समिति बनी थी. प्रतियोगिता में लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड को प्रथम, जल निगम को द्वितीय एवं कलेक्ट्रेट बलिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ .

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के मेधावी पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस पर पहली बार सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया. प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद की प्रिया बारी को प्रथम, प्रावि सिकन्दरपुर नंबर 1 के अक्षय यादव को द्वितीय व प्रावि खैरा निस्फी के मृत्युन्जय कुमार राजभर को तृतीय पुरस्कार मिला. इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर जजौली के आकाश कुमार को प्रथम, सिकन्दरपुर की संजू यादव को द्वितीय व इसी विद्यालय के नित्यानंद खरवार व जजौली की रितुन्जा वर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला. जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले इन बच्चों को साइकिल एवं नगद रुपये से बापू भवन में एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, कायम हुसेन, शिवकुमार सिंह कौशिकेय, नपाध्यक्ष अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, डीपीआरो शेषदेव पाण्डेय के द्वारा सम्मानित किया गया.
झांकी प्रतियोगिता में उद्यान विभाग अव्वल

गणतंत्र दिवस पर आयोजित सरकारी विभागों की झांकी प्रतियोगिता में उद्यान विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय व कलेक्ट्रेट को तीसरा स्थान मिला. चयन के लिए एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित समिति में शिवकुमार सिंह कौशिकेय, नपाध्यक्ष अजय कुमार भी थे.
बापू भवन में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल एवं डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय ने अपने विभाग की झांकी का अवार्ड प्राप्त किया.

मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आ जाए

70वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक क्रांति मैदान टाऊन हॉल के बापू भवन में आयोजित समारोह का आगाज़ शायर अब्दुल कैस तारविद् ने किया. कहा कि “मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आ जाए”. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि दुनिया के दो तिहाई से भी अधिक देशों में वहाँ का संविधान ही सर्वोपरि धर्मग्रन्थ है. संविधान के बाद व्यक्तिगत आस्था व श्रद्धा के ग्रंथों की मान्यता है. आज हम अपने अंगीकार करने के 69 साल पूरे कर लिये हैं. सत्तर साल में आदमी बूढ़ा हो जाता है, किन्तु आज भी हम अपने संविधान से अधिक धर्म-मजहब और जाति-जमात के जाल में उलझे हुए हैं. इस अवसर पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप उपस्थित एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नपाध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पाण्डेय, राधिका मिश्रा, पारसनाथ वर्मा, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ राजकुमार गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह कौशिकेय आदि सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। सभा को राजेन्द्र चौधरी, रामेश्वरम वर्मा ने भी सम्बोधित किया. अध्यक्षता अजय कुमार समाजसेवी व संचालन शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया। नपा के अशोक सिंह, लक्ष्मी सागर पाण्डेय, अशोक वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा.

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Next: मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ली परेड की सलामी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.