करंट लगने से अधेड़ की मौत
बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र के अरईपुर गांव में गुरूवार की दोपहर लगभग एक बजे करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है.
अरईपुर गांव निवासी सुभाष यादव उम्र 50 पुत्र स्व. जयराम खेती किसानी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था. वे गुरुवार की दोपहर खेत से काम करके घर लौटा था.
आराम करने के लिए बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. सुभाष यादव अपने पीछे पत्नी विमला व इकलौता पुत्र पंकज को छोड़कर सदा के लिए दुनिया से चल बसे.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट

