Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जिले के डेंगू मरीज भगवान भरोसे!
  • जिला जवार

जिले के डेंगू मरीज भगवान भरोसे!

जिले के डेंगू मरीज भगवान भरोसे! दो साल से नहीं संचालित हो सकी है सेपरेशन यूनिट बलिया. ​जनपद में डेंगू के मरीज भगवान भरोसे ही जीवित है.
सेंट्रल डेस्क 14 September, 2023 1 minute read
Ballia_Hospital
जिले के डेंगू मरीज भगवान भरोसे!
दो साल से नहीं संचालित हो सकी है सेपरेशन यूनिट

बलिया. ​जनपद में डेंगू के मरीज भगवान भरोसे ही जीवित है. जिले का स्वास्थ्य विभाग अब तक प्लेटलेट तैयार करने वाली सेपरेशन यूनिट को भी चालू नहीं कर सका है. जिसके चलते डेंगू मरीजों को प्लेटलेट के लिए वाराणसी जाना मजबूरी हो गई है.

दो साल से सेपरेशन यूनिट का कक्ष बन गया है, मशीन भी आकर रखी गई है, लेकिन अब तक संचालित नहीं हुई है. जिसके चलते जिले के लोगों को प्लेटलेट का घोर अभाव अब तक झेलना पड़ रहा है.

 

Dengue patients of the district trust God!1942 में अंग्रेजों से खुदको आजाद कराने वाले बलिया ने पूरे देश को आजादी का मार्ग प्रशस्त किया. जिले में ट्रामा सेंटर का भवन बना, लेकिन अब तक संचालित नहीं हुआ. जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर को संचालित करने के लिए कई तरकीबें अपनाई, लि​खित निर्देश भी जारी किया.

लेकिन स्वास्थ्य विभाग के तर्कों के चलते अब तक ट्रामा सेंटर संचालित नहीं हो सका. ट्रामा सेंटर के लिए ढाई करोड़ की मशीनें धूल फांक रही है. ट्रामा सेंटर के लिए बना लाखों रूपए का भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है. बानगी तो कई है, लेकिन प्लेटलेट तैयार करने वाली सैपरेटर यूनिट इन दिनों काफी चर्चा में आ गई है. मौजूदा समय में जनपदवासी डेंगू का प्रकोप झेल रहे हैं.

डाक्टरों के यहां जाने के बाद डेंगू के मरीज को डाक्टर सीधे वाराणसी जाने की सलाह दे देते हैं. जो सक्षम मरीज है, वे वाराणसी जाने में समर्थ हो जाते हैं. अक्षम मरीज भगवान भरोसे जिले में इधर—उधर भटककर बकरी का दूध और प​पीते के पत्ते के भरोसे अपना प्लेटलेट बढ़ाने का जद्दोजहद में लगे हुए हैं.

इनसेट….
सांसद हुए गंभीर, लिखे डीएम को चिट्ठी
बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में जिक्र किया कि जनपद के डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट हेतु ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण दो वर्ष पहले ही कराया गया है. इस यूनिट में मशीनें भी आकर रखी है. लेकिन किसी कारणवश यह यूनिट अभी तक संचालित नहीं हुई है। जो कि बहुत बड़ा दुर्भाग्य है. ऐसे में यूनिट को हर हाल में चालू कराया जाए, यदि कोई दिक्कत होती है तो मुझे अवगत कराया जाए.

इनसेट…
…फिर लकीर पीटने लगा स्वास्थ्य विभाग
बलिया।  सांप के निकल जाने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग लकीर पीटने में लग जाता है. इस कहावत की बानगी जिले में अब तक ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालित ना होना माना जा सकता हैंं. दो साल से सैपरेटर यूनिट का कक्ष बन गया है, मशीन भी आकर रखी गई है, लेकिन अब तक संचालित नहीं हुई है. जिसके चलते जिले के लोगों को प्लेटलेट का घोर अभाव अब तक झेलना पड़ रहा है. इस संबंध में सीएमएस डा. एसके यादव ने बताया कि प्रशिक्षित टेक्निशियन यूनिट के कुछ उपकरण के अभाव में अभी तक यूनिट चालू नहीं की जा सकी है. उन्होंने बताया कि उक्त यूनिट में कुल 25 उपकरण लगने हैं. जिसमें अब तक मात्र दस उपकरण ही उपलब्ध हो सकें है.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री

Post navigation

Previous: करंट लगने से अधेड़ की मौत
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 14 September 2023

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.